दृश्यम डायरेक्टर निशिकांत कामत गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
दृश्यम डायरेक्टर निशिकांत कामत की तबीयत ठीक नहीं है और वो गंभीर हालत में हैदराबाद के अस्पताल में भर्ती हैं। स्पॉटबॉय की एक एक्सक्लूसिव रिपोर्ट की मानें तो निशिकांत इस समय काफी बीमार हैं और हालत बिगड़ने के बाद उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
निशिकांत कामत इससे पहले लीवर साईरोसिस की बीमारी से जूझ रहे थे और माना जा रहा है कि उनकी बीमारी relapse कर गई है।

गौरतलब है कि हाल ही में निशिकांत कामत की फिल्म दृश्यम ने पांच साल पूरे किए थे और अजय देवगन - तबू ने फिल्म के पोस्टर अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। 2016 में रिलीज़ हुई ये फिल्म फैन्स को बेहद पसंद आई थी वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी स्लीपर हिट थी।
इसके अलावा, निशिकांत कामत, जॉन अब्राहम - श्रुति हासन स्टारर रॉकी हैंडसम में भी विलेन की भूमिका में नज़र आए थे। निशिकांत कामत ने अपना बॉलीवुड डेब्यू मुंबई मेरी जान के डायरेक्शन के साथ किया था।
फिल्म को बॉक्स ऑफिस आंकड़े ज़्यादा नहीं मिले लेकिन चार इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में निशिकांत कामत को बेस्ट डायरेक्टर के अवार्ड से नवाज़ा गया था। परदे पर निशिकांत कामत आखिरी बार फैंटम फिल्म्स की भावेश जोशी में दिखाई दिए थे।
निशिकांत कामत की अगली फिल्म का नाम दरबदर है जो 2022 में रिलीज़ होने वाली है। हम ईश्वर से उनके जल्दी ही स्वस्थ होने की कामना करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











