हीरोगिरी के चक्कर में अक्षय खन्ना ने छोड़ी दृश्यम 3, मेकर्स ने मानी सारी शर्तें, अब लेंगे लीगल एक्शन

Akshaye Khanna Drishyam Controversy: अक्षय खन्ना धुरंधर की सफलता के बाद से काफी खुश हैं। लेकिन जो खबरें सामने आ रही हैं वो हैरान करने वाली हैं। हाल ही में खबर आई थी कि अक्षय खन्ना ने दृश्यम 3 छोड़ दी थी।

Akshaye Khanna Drishyam

कहा जा रहा था कि वो पैसे बढ़ा रहे हैं लेकिन मेकर्स ने ऐसा करने से इंकार कर दिया था। अब खबर आ रही है कि मेकर्स अक्षय खन्ना के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे। इसके पहले अभिनेता को लेकर इस तरह की कंट्रोवर्सी कभी देखने को नहीं मिली थी। अक्षय खन्ना लगातार अच्छा काम कर रहे थे लेकिन स्टारडम क्या होता है वो धुरंघर के बाद देखा है।

शूटिंग से 10 पहले छोड़ी फिल्म

मेकर्स का कहना है कि अक्षय खन्ना ने फिल्म की शूटिंग शुरु होने के महज 10 दिन पहले इस प्रोजेक्ट को छोड़ दिया है। अब वो फोन नहीं उठा रहे हैं और मेकर्स इस बात को लेकर काफी नाराज है। कहा जा रहा है कि मेकर्स अब उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेने की तैयारी में हैं। उनका कहना है कि धुरंधर के बाद सफलता उनके सिर पर चढ़ गई है।

कुमार मंगत पाठक का कहना है, ''अक्षय खन्ना से हमारा एग्रीमेंट था और फीस बातचीत करने के बाद तय हुई थी। अक्षय खन्ना ने फिल्म में विग पहनने की बात कही थी लेकिन मेकर्स का कहना था कि ये सीक्वल है इसलिए फिल्म में ये सूट नहीं होगा कि ऐसा कोई बदलाव हो। उनको किसी ने ये समझा दिया था कि अगर वो विग पहनेंगे तो अच्छे लगेंगे। उनकी इन मागों को लेकर भी अभिषेक राजी हो गए थे लेकिन बाद में अक्षय खन्ना ने कहा कि वो फिल्म का हिस्सा ही नहीं बनना चाहते हैं। ''

वो कुछ नहीं थे, तब फिल्म बनाई..

कुमार मंगत पाठक ने आगे कहा, "एक समय था जब अक्षय कुछ भी नहीं थे। उसी दौरान मैंने उनके साथ 'सेक्शन 375' (2019) बनाई थी। तब भी कई लोगों ने हमें उनके गैर-पेशेवर व्यवहार के कारण उनके साथ काम न करने की सलाह दी थी। सेट वो नेगेटिव वाइब लेकर आते थे। 'सेक्शन 375' से उन्हें पहचान मिली। बाद में मैंने उन्हें 'दृश्यम 2' (2022) में साइन किया। 'दृश्यम 2' के बाद ही उन्हें सारे बड़े ऑफर मिले हैं। उससे पहले वह 3-4 साल तक घर पर बैठे रहे थे।"

देखने वाली बात होगी कि कानूनी कार्यवाही के बाद अक्षय खन्ना क्या फैसला लेते हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज अक्सर वायरल होते हैं लेकिन धुरंधर के रहमान डकैत ने उनको पूरी तरह से बदलकर रख दिया है। उनका गाना हर जगह बज रहा है और लोग पागल हो गए हैं।

More from Filmibeat

Read more about: drishyam 3 akshaye khanna
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X