Drishyam 3 Update: अजय देवगन और मोहनलाल की दृश्यम 3 की रिलीज को लेकर मेकर्स का बड़ा फैसला

drishyam-3-big-update-ajay-devgn-mohanlal-shoot-drishyam-3-simultaneously-to-avoid-leak-of-suspense

Drishyam 3 big update: दृश्यम और दृश्यम 2 की बेजोड़ सफलता के बाद अब फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म पर काम शुरु हो चुका है। फिल्म के बेसिक प्लॉट को फाइनल कर लिया गया है और अब निर्देशक जीतू जोसेफ और उनकी टीम पटकथा पर काम कर रहे हैं।

साल 2013 में, सुपरस्टार मोहनलाल और जीतू जोसेफ ने संस्पेंस- थ्रिलर फिल्म दृश्यम की शुरुआत की थी, जिसे बाद में हिंदी में अजय देवगन, तमिल में कमल हासन और तेलुगु में वेंकटेश के साथ बतौर रीमेक बनाया गया। फिल्म की पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई कि कुछ सालों के बाद चीनी और कोरियन भाषा में भी इसके रीमेक को बनाया गया।

फिर इसे एक फ्रैंचाइजी का रूप दे दिया गया। साल 2021 में इसका दृश्यम 2 रिलीज किया गया, जो उतनी ही बड़ी हिट रही। वहीं, अब इसके तीसरे पार्ट पर काम शुरु किया जा चुका है।

मोहनलाल और अजय देवगन एक साथ शुरु करेंगे शूटिंग

दृश्यम 3 से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अभिषेक पाठक और उनकी राइटर्स की टीम ने बेसिक प्लॉट क्रैक कर लिया है.. जो सभी को पसंद आई है। और अब जीतू जोसेफ और उनकी टीम पटकथा में विकसित करने की दिशा में काम कर रहे हैं। खास बात है कि दृश्यम की हिंदी और मलयालम टीम दोनों फिल्मों की एक साथ शूटिंग करने की योजना बना रहे हैं। इतना ही नहीं, बल्कि दोनों फिल्मों को एक ही साथ रिलीज भी किया जाएगा। जहां मोहनलाल मलयालम में जॉर्ज कुट्टी की अपनी भूमिका को फिर से निभाएंगे, वहीं अजय हिंदी में विजय सालगांवकर बने नजर आएंगे।

दोनों फिल्मों को साथ रिलीज करने के पीछे एक ही सोच है कि फिल्म की कहानी को लीक होने से बचाया जा सके और दर्शकों के बीच कहानी को लेकर वही उत्सुकता बनी रही। एक बार स्क्रिप्ट पर काम खत्म हो जाएगा, उसके बाद प्रोड्यूर्स मिलकर फिल्म की रिलीज पर फैसला लेंगे।

More from Filmibeat

Read more about: drishyam 3 ajay devgn mohanlal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X