Drishyam 2 Trailer- 7 साल बाद फिर खुला केस, अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 2 दमदार ट्रेलर रिलीज!

drishyam 2

'सच पेड़ के बीज की तरह होता है, कितना भी दफन एक दिन बाहर आ ही जाता है'' दृश्यम 2 का दमदार ट्रेलर आज रिलीज हो गया है और अजय देवगन समेत सभी सितारे काफी तगड़ा धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इस ट्रेलर की शुरुआत में ही अजय देवगन के इस डायलॉग ने काफी कुछ बता दिया है। दरअसल दृश्यम 2 वहीं से शुरु होगी जहां से दृश्यम खत्म हुई थी। 7 साल बाद फिर से वो केस खुलेगा जो कि बंद हो गया था।

विजय सालगांवकर और उनके परिवार ने सोचा भी नहीं होगा कि एक बार फिर से इस केस के चलते फिर से वही होगा जो कि खत्म हो गया था। इस फिल्म की बात करें तो तो एक नई एंट्री हुई है और वो हैं अभिनेता अक्षय खन्ना जो कि पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं और काफी शानदार अभिनय करते नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा तब्बू भी फिर से वारस आई हैं। उनका कहना था कि 'वो बच गया क्योंकि मैने एक चौथी फेल को underestimate करने की गलती की, वो फंसेगा क्योंकि उसने एक मां underestimate करने की गलती की है'

अजय देवगन का परिवार भी ये जानकर काफी परेशान है कि केस फिर से खुल गया है। ट्रेलर के अंत में दिखाया जाता है कि अजय देवगन सबकुछ कुबूल कर रहे हैं।

हालांकि फिल्म में क्या हुआ है इसका पता तो रिलीज के बाद ही चलेगा। अजय देवगन किस तरह से अपने परिवार को बचाते हैं ये बड़ा सवाल है। ट्रेलर लाजवाब है और फिर से सस्पेंस भरा है। आप देखिए ट्रेलर...

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X