जब फिल्म देखते-देखते पापा अजय देवगन को युग ने जड़ दिया था थप्पड़, एक्टर ने शेयर किया मजेदार किस्सा

Ajay Devgn

अजय देवगन कितने शानदार अभिनेता हैं ये तो सभी जानते हैं। उनकी फिल्म 'दृश्यम 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म के अलावा अजय देवगन अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखते हैं। हालांकि, कई मौकों पर उनकी पत्नी काजोल भी ये जाहिर कर चुकी हैं कि, अजय देवगन अपने बच्चों के कितने क्लोज हैं।

सोशल लाइफ से दूर रहने वाले अजय देवगन ने हाल ही अपने इंटरव्यू में एक दिलचस्प खुलासा किया है। अजय देवगन ने शेयर किया कि, कैसे उनकी एक फिल्म को देखते-देखते उनके बेटे युग पापा से ही नाराज हो गए और एक थप्पड़ जड़ दिया था।

अजय देवगन की ये बात सुनकर शायद आप भी हैरान रह जाएं लेकिन, इस घटना के बारे में खुद अजय देवगन ने बताया है। चलिए हम आपको बताते हैं कि असल में क्यों रोते हुए युग ने अपने पापा को ना सिर्फ थप्पड़ मारा था बल्कि ये भी कहा था कि वो कभी उनसे बात ना करें।

'गोलमाल अगेन' देख रहे थे युग

'गोलमाल अगेन' देख रहे थे युग

दरअसल, युग कुछ सालों पहले 'गोलमाल अगेन' देख रहे थे और फिल्म के एक सीन में परिणीति चोपड़ा के किरदार की मौत हो जाती है। परिणीति चोपड़ा के कैरेक्टर की मौत देखकर युग इमोशनल हो गए और जोर-जोर से रोने लग गए थे। युग को यूं रोते देखकर घर के सभी सदस्य अजय देवगन के पास आए।

हंस पड़ीं काजोल भी

हंस पड़ीं काजोल भी

फिल्म देखकर जब सभी युग को यूं रोते देखे तो काजोल, न्यासा और अजय देवगन की हंसी रुक ही नहीं रही थी। हंसते हुए अजय देवगन ने अपने बेटे से पूछा कि क्या हुआ है तो रोते हुए नन्हें युग ने पापा अजय देवगन को धीरे से थप्पड़ मारते हुए कहा कि वह उनसे बिल्कुल भी बात ना करें।

मुस्कुराने लगे अजय देवगन

मुस्कुराने लगे अजय देवगन

अजय देवगन युग की बातों को सुनकर मुस्कुरा उठे। बता दें कि अजय देवगन और काजोल ने 24 फरवरी 1999 में शादी रचाई थी। दोनों एक बेटी न्यासा और बेटे युग के पेरेंट्स हैं। न्यासा फिलहाल 19 साल की हैं और बेटे युग अभी 12 साल के हैं।

वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट

अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'दृश्यम 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हाल ही में उनकी फिल्म 'थैंक गॉड' भी रिलीज हुई थी। अजय देवगन के पास पाइपलाइन में कई फिल्में हैं। इनमें 'मैदान' भी इस साल रिलीज होगी तो वहीं 'भोला' की भी शूटिंग चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X