Drishyam 2 hindi film free hd download हो रहा लगातार सर्च, लीक हुई अजय देवगन की दृश्यम 2, भारी नुकसान

Drishyam 2 hindi film free hd download

Drishyam 2 hindi film free hd download: अजय देवगन [Ajay Devgn] की दृश्यम 2 [Drishyam 2] को रिलीज़ हुए अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं लेकिन ये फिल्म तमिलरॉकर्स ने लीक कर दी है। लीक होने के बाद फिल्म पर भारी असर पड़ना तय माना जा रहा है। अजय देवगन की ये फिल्म इसी नाम की मलयालम फिल्म का रीमेक है।

पाईरेसी एक ऐसी समस्या है जिससे बॉलीवुड दशकों से जूझ रहा है और अभी तक इस समस्या का कोई ईलाज नहीं निकल पाया है। तकनीक बढ़ने के साथ पाईरेसी की समस्या और तेज़ी से बढ़ने लगी है और फिल्में इसका शिकार तेज़ी से बनने लगी हैं। अब अजय देवगन की पिल्म इसका ताज़ा शिकार बन चुकी है।

यही कारण है कि दृश्यम 2 जैसे ही तमिल रॉकर्स ने लीक कर दी वैसे ही बहुत जल्दी दृश्यम 2 के मुफ्त HD Download सर्च में बढ़ने लग गए। तमिलरॉकर्स से पूरी इंडस्ट्री कई सालों से जूझ रही है।

होगा भारी नुकसान

होगा भारी नुकसान

गौरतलब है कि इस तरह से फिल्मों के लीक होने से उनके बॉक्स ऑफिस पर और बिज़नेस पर भारी असर पड़ता है। करोड़ों के बजट पर बनी ये फिल्में अपनी लागत भी नहीं निकाल पाती हैं क्योंकि उन्हें रिलीज़ के पहले ही दिन लीक कर दिया जाता है। ऐसे में दर्शक थिएटर तक पहुंच भी नहीं पाते कि उनके पास अलग अलग साधन के ज़रिए फिल्म उपलब्ध करा दी जाती है। फिल्में लीक होने से फिल्म की ओपनिंग पर असर पड़ता ही पड़ता है। और अब अजय देवगन स्टारर दृश्यम 2 पर भी इस लीक का असर पड़ेगा। फिल्म कितनी भी अच्छी क्यों ना हो, लीक के कारण, इसके बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर असर पड़ना तय है।

लोग नहीं जाना चाहते थिएटर

लोग नहीं जाना चाहते थिएटर

दिक्कत ये भी है कि आजकल लोग सिनेमाघरों तक जाना ही नहीं चाहते हैं। कुछ कोरोना और डेंगू जैसी बीमारियों के डर से तो कुछ अपनी जेब से मजबूर होकर थिएटर जाकर फिल्में देखने की कीमत नहीं चुका पा रहे हैं। हालांकि, हाल फिलहाल में दर्शकों की जेब का ध्यान रखते हुए मल्टीप्लेक्स मालिकों और निर्माताओं ने अपनी फिल्म के टिकट के दाम कम रखे हैं। वहीं दृश्यम 2 ने अनोखी प्रमोशन स्ट्रैटेजी के चलते काफी पहले 2 अक्टूबर को फिल्म की एडवांस बुकिंग खोल दी और इस पर भारी छूट भी दी।

ओटीटी ने बिगाड़ी है आदत

ओटीटी ने बिगाड़ी है आदत

जहां, दर्शक थिएटर जाकर फिल्में देखने में सहज नहीं हैं वहीं उनकी आदत ओटीटी ने भी बिगाड़ दी है। इस समय ओटीटी पर देखने के लिए कंटेंट इतना ज़्यादा है कि दर्शकों को नई रिलीज़ हुई फिल्मों के लिए ओटीटी पर इंतज़ार करना अब ज़्यादा खलता नहीं है। इसलिए वो सिनेमाघर ना जाकर फिल्म की रिलीज़ का इंतज़ार करते हैं। और जब फिल्म ओटीटी पर आ जाती है तो दर्शक इसे देख लेते हैं।

लीक और भी आसान तरीका

लीक और भी आसान तरीका

सोने पर सुहागा तब हो जाता है जब ओटीटी पर रिलीज़ होने से पहले ही फिल्म लीक कर दी जाए। गौरतलब है कि पाईरेसी का बाज़ार काफी बड़ा है। इसका सीधा कारण ये भी है कि बढ़ते मल्टीप्लेक्स के साथ सुरक्षा का कोई इंतज़ाम नहीं रह गया है। वहीं सिंगल स्क्रीन पर तो सुरक्षा के नाम पर कुछ भी नहीं रहता है। इस लीक से फिल्म बनाने की मेहनत पर भी पानी फिरता है। एक फिल्म को बेहतर बनाने के लिए उस पर बड़े से बड़ा बजट खर्च किया जाता है लेकिन एक लीक से सब बर्बाद हो जाता है।

कानूनी जुर्म है पाईरेसी

कानूनी जुर्म है पाईरेसी

वैसे अगर आपको इसकी जानकारी नहीं है तो बता दें कि अगर आप कहीं से चुपके से डाउनलोड कर कोई फिल्म देख रहे हैं तो आप भी पाईरेसी को बढ़ावा दे रहे हैं। साईबर पुलिस भी फिलहाल इन ऑनलाइन वेबसाइट्स पर रोक नहीं लगा पा रही है। इसका कारण है कि इनका लगातार डोमेन नेम बदल देना जिसके कारण इन्हें पकड़ना काफी मुश्किल है। वहीं साईबर क्रिमिनल, अब काफी शातिर हो चुके हैं। फिल्म लीक और फिल्म पाईरेसी का बाज़ार जितना फैलता जा रहा है उतनी ही इनकी जड़ें मज़बूत हो चुकी हैं।

 टिकट कटाईए और देखिए

टिकट कटाईए और देखिए

हमारी तो आपको सलाह यही होगी कि ना ही गलत का साथ दीजिए और ना ही खुद गलत करिए। इसलिए कोई भी आपको ये बताए कि उसने थिएटर जाए बिना ही अजय देवगन की ये फिल्म देख ली है तो ये जान लीजिए कि उसने गैर कानूनी तरीके फिल्म देखी है। एक्टर्स से लेकर डायरेक्टर्स तक दर्शकों से यही गुज़ारिश करते हैं कि लीक फिल्में डाउनलोड कर साईबर क्राइम में सहयोग ना दें और अपना टिकट खरीद कर ही फिल्म देखने सिनेमाघर तक जाएं।

कौन है तमिल रॉकर्स

कौन है तमिल रॉकर्स

हर साल लीक के कारण फिल्मों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। लेकिन फिलहाल इस लीक के आगे हर कोई लाचार है। तमिल रॉकर्स ऐसी ही एक वेब साइट है जो ये काम करती है। ऐसे में दर्शकों को समझदारी दिखाते हुए इस धंधे को बंद करने में सहयोग देना होगा। एक अच्छी फिल्म, एक अच्छा दर्शक चाहती है जिसके लिए आपको सिनेमाघर तक जाना ही चाहिए। एक्टर्स से लेकर डायरेक्टर्स तक दर्शकों से यही गुज़ारिश करते हैं कि लीक फिल्में डाउनलोड कर साईबर क्राइम में सहयोग ना दें और अपना टिकट खरीद कर ही फिल्म देखने सिनेमाघर तक जाएं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X