इस बॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी करेंगे दृश्यम 2 के डायरेक्टर अभिषेक पाठक, फरवरी में बजेगी शहनाई!

Abhishek Pathak- Shivaleeka Oberoi Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा- कियारा आडवाणी, केएल राहुल- अथिया शेट्टी के बाद इस साल अब एक और बॉलीवुड कपल शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं। ये कपल हैं दृश्यम 2 के डायरेक्टर अभिषेक पाठक और एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय, जो लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया है।
सूत्रों की मानें तो दोनों फरवरी में गोवा में शादी करने वाले हैं। ये दो दिनों की इंटिमेट फंक्शन होगी, जहां कुछ नजदीकी दोस्त और फैमिली शामिल होंगे। कुछ ही वक्त पहले अभिषेक पाठक ने शिवालिका को तुर्की में हॉट एयर बैलून्स तले शादी के लिए प्रपोज किया था।
दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरी के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। फिलहाल दोनों की शादी को कोई पक्की डेट सामने नहीं आई है।
बहरहाल, फिल्मों की बात करें तो, अभिषेक पाठक ने 2022 में दृश्यम 2 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म का निर्देशन किया है, जिसमें अजय देवगन और तब्बू जैसे कलाकार थे। वहीं, शिवालेका ओबेरॉय ने अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी के साथ ये साली आशिकी से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। उन्होंने खुदा हाफिज और खुदा हाफिज चैप्टर 2 जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया। दिलचस्प बात यह है कि अभिषेक पाठक खुदा हाफिज के निर्माता भी थे। इसी फिल्म के सेट पर दोनों की पहली मुलाकात हुई थी।
अपने रिलेशनशिप पर बात करते हुए शिवालिका ने एक इंटरव्यू में कहा था, "कुछ लोग हमारे रिश्ते के बारे में जानते थे, लेकिन ज्यादातर यही जानते थे कि हम अपने काम की वजह से जुड़े हुए हैं। मैंने खुदा हाफिज के लिए ऑडिशन दिया था, और मुझे अभी भी याद है कि अभिषेक से मिलने से पहले मैं कुमारजी (कुमार मंगत पाठक, अभिषेक के पिता) से मिली था। हमें बाद में पता चला कि हमारे कॉमन फ्रेंड्स हैं। पिछले दो सालों में इतनी पाबंदियों के बावजूद हमने एक साथ समय बिताने के तरीके खोजे और साथ वक्त गुजारा।


Click it and Unblock the Notifications












