दृश्यम 2 के डायरेक्टर अभिषेक पाठक के घर आई नन्ही लक्ष्मी, पत्नी शिवालिका ने दिया बेटी को जन्म

Abhishek Pathak And Shivaleeka Oberoi Become Parents: दृश्यम 2 फिल्म के जाने-माने डायरेक्टर अभिषेक पाठक के घर पर खुशियों ने दस्तक दी है। दरअसल आपको बता दें कि डायरेक्ट पापा बन गए हैं और उनकी पत्नी और अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दे दिया है। इसके बाद लगातार कपल को खूब बधाइयां मिल रही है।

Abhishek Pathak And Shivaleeka Oberoi Become Parents

अभिषेक पाठक बने पिता

अभिषेक और शिवालिका ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए इस गुड न्यूज़ को फैंस के साथ में साझा किया है। उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर किया है जिसमें बर्थ डेट लिखी हुई है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि "हमारी नन्ही लक्ष्मी एक शुभ दिन पर आई है और यह हमारे लिए किसी आशीर्वाद से काम नहीं है।"

अभिषेक पाठक और शिवालिका का यह पोस्ट खूब वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इतना ही नहीं सेलिब्रिटीज से लेकर फैंस भी दोनों को खूब बधाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ रिधिमा पंडित ने भी इस कपल को बधाई दी है और इशिता दत्ता ने भी खूब प्यार लुटाया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि अभिषेक पाठक और शिवालिका ने दिसंबर 2025 में एक तस्वीर को शेयर करके प्रेगनेंसी के अनाउंसमेंट कर दी। तस्वीर में शिवालिका हाथों में छोटे बच्चे के सॉक्स लिए हुए नजर आई थी। अभिषेक ने भी उनको गले लगाया हुआ था। बैकग्राउंड में क्रिसमस डेकोरेशन भी था। कपल ने इस दौरान लिखा था कि "हमारी लव स्टोरी को उसका सबसे प्यारा हिस्सा मिल चुका है और एक नन्हा सा आशीर्वाद अब हमारे जीवन में आ रहा है।"

अभिषेक और शिवालिका की लवस्टोरी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि शिवालिका और अभिषेक पाठक ने फरवरी 2023 में गोवा में शादी की थी। जहां पर बॉलीवुड के कई सारे सितारे भी शामिल हुए थे। दोनों की मुलाकात साल 2020 में फिल्म खुदा हाफिज के सेट पर हुई थी और यहीं पर दोनों दोस्त बने। उसके बाद यही दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई और साल 2022 में तुर्की में हॉट एयर बैलून के नीचे शिवालिका को अभिषेक ने प्रपोज कर दिया था। अब इस कपल की जिंदगी में नए चैप्टर की शुरुआत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X