Dream Girl- संजय दत्त भी पड़ गए पूजा के चक्कर में- चुपचाप बात करते हुए Video वायरल
इस समय आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल को लेकर काफी ज्यादा चर्चा है जो कि कल यानि 13 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर क्रिटिक्स पहले है शानदार रिव्यू दे चुके हैं और स्पेशल स्क्रीनिंग से आए सितारे भी इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। बता दे कि अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसको देखकर आप चौंक जाएंगे। इस वीडियो में सुपरस्टार संजय दत्त नजर आ हैं जो कि किसी पूजा से चुपचाप बात कर रहे हैं।
जैसे ही उनको पता चलता है कि कोई उनका वीडियो बना रहा है तो वो जल्दी से कैमरा बंद करने को कहते हैं। दरअसल संजय दत्त फिल्म ड्रीम गर्ल का प्रमोशन करते हुए नजर आ रहे हैं और इस बात का खुलासा तब हुआ जब आयुष्मान खुराना और एकता कपूर ने इस वीडियो को साझा किया और संजय दत्त को शुक्रिया अदा किया।

बता दें कि फिल्म में आयुष्मान का किरदार कुछ ऐसा ही है जो कि लड़की बनकर जिसका नाम पूजा है..लोगों से बातें करता है और उनको अपने प्यार के जाल में फंसाता है।
इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ नुसरत भरुचा नजर आने वाली हैं। फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर पहले ही रिलीज होकर हंगामा कर चुका है।


Click it and Unblock the Notifications