आयुष्मान खुुराना - नुसरत भरूच की कॉमेडी ड्रीम गर्ल - इस दिन होगा तमाशा, रिलीज़ डेट का एलान
Recommended Video

Ayushmann Khurrana reveals his role in Dream Girl: He will play this character of Ramleela|FilmiBeat
आयुष्मान खुराना और नुसरत भरुच की अगली फिल्म ड्रीम गर्ल की रिलीज़ डेट का एलान हो चुका है। फिल्म 13 सितंबर 2019 को रिलीज़ हो रही है। फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं राज शांडिल्य और इसे प्रोड्यूस कर रही हैं एकता कपूर और शोभा कपूर। दिसंबर में फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज़ हुआ था जहां आयुष्मान खुराना साड़ी पहने एक स्कूटर पर बैठे नज़र आ रहे थे।
इसके बाद हाल ही में खुलासा हुआ कि फिल्म में आयुष्मान खुराना, राम लीला में बनने वाली माता सीता के किरदार में दिखेंगे। अब पूरी फिल्म ही इसके इर्द गिर्द होगी या फिर ये केवल फिल्म का एक हिस्सा होगा ये देखना अभी बाकी है। वहीं गपशप गली में ये भी चर्चा है कि फिल्म में आयुष्मान खुराना एक वॉइस ओवर आर्टिस्ट बने हैं जो लड़कियों की आवाज़ में बात कर सकता है।

More from Filmibeat
ayushmann khurrana dream girl nushrat bharucha release date आयुष्मान खुराना ड्रीम गर्ल नुसरत बारुचा रिलीज़ डेट


Click it and Unblock the Notifications











