आयुष्मान खुराना के जन्मदिन पर एकता कपूर ने शेयर किया एक मजेदार 'ड्रीम गर्ल' वीडियो !
आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा स्टारर फिल्म 'ड्रीम गर्ल' ने जबरदस्त ओपनिंग दी है और फिल्म निर्माता एकता कपूर के खुशी की कोई सीमा नहीं है। अपनी खुशी को शेयर करते हुए एकता कपूर ने 'पूजा' के साथ एक मज़ेदार वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो ड्रीम गर्ल को डबल डिजिट ओपनिंग देने के लिए पूजा उर्फ आयुष्मान खुराना को धन्यवाद कह रही हैं। फिल्म की प्रतिक्रिया से अभिभूत एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है।

इस मजाकिया वीडियो को शेयर करते हुए एकता कपूर ने लिखा,"Poojieee ne 'eku ' ko double diya (ok I hammmm n I don't know how to act AT ALL) but this is an appreciation post for this man whose bday it is today! Ur choices ur humility ur warmth n depth make u d Man U r ! N ur success is d biproduct! Pls stick with ur gut n convictions n Thanku for a ' double digit' opening ! After a shitty month I needed this ! AYUSHMAAAN BHAVAAAH JAI MATA DI".
View this post on InstagramA post shared by Erk❤️rek (@ektaravikapoor) on
टीवी सीरियल से लेकर फिल्मों और वेब शो की एक विस्तृत श्रृंखला के साथ अपनी गहरी छाप छोड़ने के बाद, ऐसी कोई भी स्क्रीन नहीं है जो कंटेंट क्वीन से अछूती है और अब एकता कपूर ने आयुष्मान खुराना अभिनीत 'ड्रीम गर्ल' के साथ एक बात फिर जनता का दिल जीत लिया है।
ड्रीम गर्ल राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित है और शोभा कपूर, एकता कपूर की बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा निर्मित है। फिल्म 13 सितंबर को देशभर में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों का दिल जीत रही है।


Click it and Unblock the Notifications











