ड्रीम गर्ल पूजा को मिल रहे प्यार से घबराईं बॉलीवुड इंडस्ट्री की ग्लैमर्स वाइव्स महीप, भावना और नीलम, Video

Dream Girl 2: आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर कॉमेडी ड्रामा, 'ड्रीम गर्ल 2', का खुमार हर तरफ देखने मिल रहा है। ट्रेलर के बाद, मेकर्स ने फिल्म के दो गाने रिलीज किये हैं, 'दिल का टेलीफोन' और 'नाच', जिसके बाद फिल्म का क्रेज काफी बढ़ चुका है।
वहीं, लग रहा है कि पूजा अब एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में महिला ब्रिगेड की दिलचस्पी भी पकड़ चुकी है। इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि पूजा अपने चार्म और दिलकश अंदाज़ से कंपिटिटर्स को जलन महसूस करने के लिए मजबूर कर रही है।
ड्रीम गर्ल से बॉलीवुड वाइव्स को हो रही है जलन
हर बीतते दिन के साथ जैसे-जैसे हमारी ड्रीम गर्ल अपने फैंस और दर्शकों की कभी न खत्म होने वाली लिस्ट को बढ़ाते जा रही है, ऐसे में बॉलीवुड वाइव्स की पॉपुलर तिकड़ी - महीप कपूर, भावना पांडे और नीलम जनता के बीच पूजा की लगातार बढ़ती पॉपुलैरिटी बेहद खुश दिख रही हैं। ऐसा लगता है कि एक नया चैंपियन पार्टी में शामिल हो गया है।
इसके साथ ही, 'ड्रीम गर्ल 2' देश के प्रमुख शहरों में अपनी जगह बना रही है, जैसे कि इंदौर, चंडीगढ़, जयपुर, अहमदाबाद और पुणे। इस फ़िल्म में पूजा ने सभी कंपिटिटर्स को पीछे छोड़ दिया है, और वह हर विशेषता को अपने साथ लेकर आई है, सबके दिलों में अपनी जगह बनाने के लिए।
राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित और एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं, जबकि परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, सीमा पाहवा, विजय राज, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, रंजन राज, मनोज जोशी और अन्नू कपूर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 25 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में आ रही है।


Click it and Unblock the Notifications