ड्रीम गर्ल ट्रेलर - आयुष्मान खुराना अब लड़की बनकर देंगे अपनी पहली ब्लॉकबस्टर, बन गए हैं पूजा
आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूच स्टारर ड्रीम गर्ल ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और ये तय हो चुका है कि आयुष्मान खुराना एक और ब्लॉकबस्टर कहानी के साथ तैयार हैं। आयुष्मान को हमेशा से ही उनकी फिल्मों की चॉइस के लिए सराहा गया है और अब वो एक बार फिर से दर्शकों का दिल बिल्कुल अलग सी कहानी के साथ जीतने को तैयार हैं।
ड्रीम गर्ल में आयुष्मान एक महिला का भी किरदार निभा रहे हैं लेकिन अपनी आवाज़ के साथ। उनके किरदार का नाम पूजा है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म की टीम ने काफी बातें कीं -
अंधाधुन के लिए अपने नेशनल अवार्ड के बारे में बात करते हुए आयुष्मान खुराना ने बताया कि उन्हें इंडस्ट्री से बहुत लोगों के बधाई संदेश आए जिनमें रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और राजकुमार राव भी शामिल हैं।
फिल्म का ट्रेलर एक साथ पांच शहरों में लॉन्च किया गया है। फिल्म को डायरेक्ट किया है राज शांडिल्य ने। वहीं फिल्म में आयुष्मान ने 25 प्रतिशत महिला की आवाज़ में रिकॉर्डिंग की है। पहले ये वाकई किसी महिला से डब करवाने का प्लान था लेकिन आयुष्मान की अपने काम के प्रति लगन देखकर सब हैरान रह गए।

फिल्म में आयुष्मान खुराना साड़ी पहने नज़र आएंगे और उन्होंने कहा कि अब उन्हें साड़ी के प्रति एक अलग ही तरह का सम्मान है। ड्रीम गर्ल 13 सितंबर को रिलीज़ हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications











