1st Day 1st Show: आयुष्मान और नुसरत की 'ड्रीम गर्ल' रिलीज- पब्लिक ने कहा, सुपरहिट है फिल्म
आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा स्टारर बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ड्रीम गर्ल' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी इस फिल्म को जहां समीक्षकों से जबरदस्त पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली है। वहीं, आम पब्लिक से भी प्रतिक्रियाएं आनी शुरु हो चुकी है। फिल्म का फर्स्ट डे, फर्स्ट शो शानदार रहा है। ड्रीम गर्ल को तारीफ पर तारीफ मिल रही है। ट्रेलर रिलीज के साथ ही फिल्म चर्चा में बनी हुई थी। बैक टू बैक सफल फिल्में देते हुए आयुष्मान अब दर्शकों के फेवरिट बन चुके हैं। उनकी फिल्मों में इंटरटेनमेंट के डोज़ के साथ साथ जिंदगी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें भी शामिल होती हैं।
यहां देंखे ड्रीम गर्ल को लेकर सोशल मीडिया पर पब्लिक ने क्या रिएक्शन दिया है।


Click it and Unblock the Notifications