'ड्रीम गर्ल' आयुष्मान खुराना के साथ होगी एक अनोखी म्यूजिकल शाम, हो जाइए तैयार!
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फ़िल्म ड्रीम गर्ल के साथ खूब सुर्खियां बटोर रहे है। फिल्म का जोरशोर से प्रमोशन किया जा रहा है। फ़िल्म की रिलीज से पहले, निर्माता एक भव्य और यूनिक म्यूजिकल नाइट आयोजित करने जा रहे हैं। यह शाम बेहद ही रंगीन और अनोखी होगी जिसमें आयुष्मान अपनी टीम के साथ शिरकत करेंगे।
इस म्यूजिकल नाइट में दो ऐसे गायकों को शामिल किया जाएगा जो स्त्री और पुरुष दोनों ही आवाज़ में गा कर जनता का मनोरंजन करेंगे। इतना ही नहीं, यह एक अनोखी शाम होगी, जहां आयुष्मान अन्य गायकों के साथ पुरुष एवं महिला की आवाज में लाइव परफॉर्म करते हुए नज़र आएंगे।

सुरों के इस अनोखे सम्मेलन में जनता को एंटरटेनमेंट का एक फुल पैकेज मिलेगा जिसका अब बेसब्री से इंतज़ार है।
फ़िल्म में आयुष्मान एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जो लोकल ड्रामा के लिए लड़कियों की तरह कपड़े पहनता है और आत्मविश्वास ऐसा जिसे देख कर हर कोई दंग रह जाता है। अपने इसी पेशे के कारण उन्हें एक रेडियो स्टेशन में नौकरी मिल जाती है, जहां उन्हें रेडियो सुनने वालों से लड़की की आवाज़ में बात करने होती है। कुछ ही दिनों में, पूजा की आवाज़ पूरे शहर को अपना दीवाना बना लेती है और हर कोई इस आवाज़ को अपना दिल दे बैठता है!
फिल्म ड्रीम गर्ल पहले ही अपने मज़ेदार ट्रेलर और अब तक रिलीज हो चुके गानों के साथ देश भर में तहलका मचा रही है जिसके बाद दर्शक अब बड़े पर्दे पर 'पूजा' से मुलाकात करने के लिए उत्साहित हैं।
आयुष्मान द्वारा फिल्मों के सही चयन के साथ उनके प्रशंसकों ने उन्हें अगले बड़े सुपरस्टार की उपाधि दे दी है। आयुष्मान उन चुनिंदा अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्होंने अपने गुणवत्ता के काम और अच्छे बॉक्स ऑफिस नंबर के साथ भारतीय सिनेमा को एक नई दिशा में आगे बढ़ाया है।


Click it and Unblock the Notifications












