Hema Malini: ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने अल्लू अर्जुन की तारीफ करते हुए बॉलीवुड सितारों पर कंसा तंज

Hema Malini: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मलिनी ने साउथ सुपरस्टार की तारीफ करते हुए कई सारी बातें की और बताया कि उनको अल्लू क्यों पसंद हैं। जाहिर है कि साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन फिल्मों में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही हैमा मालिनी ने बॉलीवुड सितारों को लेकर भी बड़ी बात कही दी है।
अल्लू अर्जुन की एक्टिंग की तारीफ करते हुए, दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने कहा, 'मैंने पुष्पा: द राइज देखी और बड़ा मजा आया। इतने सारे लोगों ने फिल्म में अल्लू अर्जुन के चलने पर आधारित डांस स्टेप्स किए हैं। मुझे उनका प्रदर्शन भी पसंद आया।
फिर मैंने अल्लू अर्जुन को एक और फिल्म में देखा और महसूस किया कि वह इतना अच्छा दिखने वाला लड़का है। वह पुष्पा में लुंगी पहने हुए बहुत देहाती और बेहद अलग दिख रहे थे। उन्होंने ऐसा किरदार निभाया और फिर भी वे हीरो हैं।
यह सराहनीय है कि वह इस तरह के लुक को निभाने और भूमिका निभाने के लिए तैयार हो गए। हमारे हिंदी फिल्म के हीरो थोड़ी ना ऐसे दिखना चाहेंगे। मुझे याद है कि रजिया सुल्तान में धरम जी को सांवला दिखना था और वह झिझक रहे थे।
अल्लू अर्जुन की तारीफ में हेमा मालिनी ने काफी बड़ी बात कह दी है। साथ ही उनकी तारीफ कर हिंदी सिनेमा के सितारों पर तंज कसती नजर आई हैं। इससे साफ जाहिर होता है हेमा मालिनी को अल्लू अर्जुन काफी पंसद है और साथ में उनकी एक्टिंग को भी एक्ट्रेस पसंद करती हैं।
अल्लू अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा: द राइज' के दूसरे पार्ट 'पुष्पा 2 द रूल' में नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट हुआ, जिसे देश के सभी फैंस ने खूब सराहा।


Click it and Unblock the Notifications
