ड्रीम गर्ल First Review : 100 टका ब्लॉकबस्टर है आयुष्मान खुराना की फिल्म, पूरी पैसा वसूल
आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूच स्टारर ड्रीम गर्ल, शुक्रवार 13 सितंबर को रिलीज़ हो रही है और फिल्म का पहला रिव्यू, कमाल आर खान यानि कि KRK ने दिया है। अब यूं तो केआरके को कोई भी फिल्म कम ही पसंद आती है लेकिन उन्होंने ड्रीम गर्ल की जमकर तारीफ करते हुए इस फिल्म को 100 फीसदी ब्लॉकबस्टर का दर्जा दिया है।
केआरके ने ट्वीट करते हुए लिखा कि डायरेक्टर राज शांडिल्य ने फिल्म पर इतना अच्छा काम किया है कि वो बॉलीवुड के अगले बड़े डायरेक्टर बन सकते हैं और प्रोड्यूसर, उनके पीछे पीछे अपनी फिल्म साईन करवाने के लिए लाइन लगाएंगे।

वहीं आयुष्मान की तारीफों के पुल बांधते हुए केआरके का कहना है कि इस फिल्म में भी वो अपने बेस्ट फॉर्म में हैं। इसी के साथ ये भी साफ हो चुका है कि डायरेक्टर तभी अच्छी फिल्म बना सकता है जब उनसे खुद वो फिल्म लिखी है। राज शांडिल्य बॉलीवुड के सबसे बड़े निर्देशकों में शामिल होंगे।
केआरके की मानें तो बॉलीवुड इस समय अपने बेस्ट टाइम में चल रहा है क्योंकि इसके पास ऋतिक रोशन, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना और रणबीर कपूर जैसे स्टार्स हैं जो बेहतरीन अभिनेता भी हैं।
बात करें ड्रीम गर्ल की तो फिल्म के ट्रेलर के बाद से ही लोगों में फिल्म को लेकर काफी उत्साह हैं। हम भी आपको बताते हैं कुछ मज़ेदार कारण जिसे पढ़कर आपको तुरंत फिल्म का टिकट कटवा लेना चाहिए -


Click it and Unblock the Notifications
