ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी देंगी शारूख के ड्रीम प्रोजेक्ट 'रॉ वन' को टक्कर

कहा जा रहा है कि यह फिल्म हेमा ने अपनी बेटी ईशा देओल को रीलॉच करने के लिए ही बनाई है। हेमा का इस फिल्म के बारे में कहना है कि मुझे जरा भी डर नहीं है कि इस दिन शाहरूख भी अपनी फिल्म को पर्दे पर ला रहे हैं। ऐसा नहीं है कि दर्शक केवल रॉ वन को ही देखना पसंद करेंगे।
लोगों को लीक से हटकर बनी फिल्में हमेशा ही पसंद आई है। इस फिल्म में हमने पिता और बेटी के रिश्ते को बेहतरीन ढंग से दिखाने की कोशिश की गयी है। हेमा अपनी फिल्म को लेकर आश्वस्त है वो कहती हैं कि कई बार दीवाली में ऐसी कई फिल्में आ चुकी हैं जिन्हें दर्शक देखना पसंद करते हैं।
हम आपको बता दें कि शाहरूख खान ने हेमा की फिल्म दिल आशना में भी काम किया है। तब से उनके और शाहरूख के रिलेशन अच्छे हैं। शाहरूख ने उनकी फिल्म का खुले दिल से स्वागत किया है।
हम आपको बता दें कि इस फिल्म में ईशा देओल ने लीड रोल किया है उनके साथ पहली बार खुद उनके पिता धर्मेंद्र भी नज़र आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











