हेमा मालिनी के बाद, अब आयुष्मान खुराना बने 'ड्रीम गर्ल'- जबरदस्त TEASER
आयुष्मान खुराना एक शानदार अभिनेता हैं और उनकी सारी फिल्म काफी अलग और जबरदस्त है। हाल ही में उनकी फिल्म बधाई हो रिलीज हुई थी जिसने काफी शानदार कमाई की और सुपरहिट साबित हुई। अब आयुष्मान खुरान अपनी अगली फिल्म की तैयारी कर रहें हैं जिसका टीजर उन्होने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। अलग अलग रोल करने के लिए पहचाने जाने वाले आयुष्मान खुराना अब बॉलीवुड में वेटरन एक्ट्रेस हेमा मालिनी को रिप्लेस करने आ रहें हैं।
दरअसल आयुष्मान खुराना एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमे उन्होने बताया है कि उनकी अगली फिल्म का नाम ड्रीम गर्ल है। जी हां आयुष्मान खुराना के फैंस अब इस बात को लेकर सोच में पड़़ गए हैं कि अब ड्रीम गर्ल में क्या वो खुद ड्रीम गर्ल बनने जा रहें हैं।

इस साल उनकी दो फिल्में अंधाधुन और बधाई ने उनको मैन ऑप द ईयर बना दिया है..उनकी फिल्मों को लोग काफी पसंद करते हैं। फिलहाल आप देखिए ड्रीम गर्ल का ये टीजर और उनकी शानदार फिल्में...


Click it and Unblock the Notifications