..................... Dream Girl 2: Who's the Bollywood superstar smitten by Pooja, the sensational Dream Girl from B-Town? - Hindi Filmibeat

ड्रीम गर्ल पूजा के प्यार का नया दावेदार आया सामने, तो कौन हो सकता है बॉलीवुड का वो बड़ा सुपरस्टार?

By Filmibeat Desk
dream-girl-2-whos-the-bollywood-superstar-smitten-by-pooja-the-sensational-dream-girl-from-b-town

Dream Girl 2: आयुष्मान खुराना की सुपरहिट फिल्म 'ड्रीम गर्ल' के सीक्वल को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। अब तक जारी फिल्म की हर दिलचस्प वीडियो के जरिए आयुष्मान के किरदार पूजा ने फैन्स का खूब ध्यान खींचा है। इसके साथ ही पूजा को वेलेंटाइन डे पर पठान, होली पर रॉकस्टार और ईद पर भाईजान जैसे लोगों से कॉल आ चुकी है।

ऐसे में जहां पूजा ने अपनी सुरीली आवाज से दर्शकों का दिल जीत है, वहीं अब दुनिया पूजा के दीदार का बेसब्री से इंतजार कर रही है। हालांकि, पूजा के प्यार का एक नया दावेदार सामने आया है, और यह कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड का सुपरस्टार है!

शाहरुख, सलमान के बाद, कौन है अगला सुपरस्टार!

जी हां, पूजा के लिए कई दिग्गजों की दीवानगी देखने के बाद, अब इस लिस्ट में शामिल होने की बारी एक मेगा सुपरस्टार की है। पूजा की खूबसूरती, चार्म, मजाकिया अंदाज और बेहद रोमांटिक आवाज ने स्टार्स सहित सभी पर अपना जादू चलाया है, जो अपनी क्यूरियोसिटी को रोक नहीं पा रहे हैं।

ऐसे में यह सुपरस्टार अब पूजा का फेस रिवील करने के मिशन पर है, लेकिन आखिर पूजा क्यों उन्हें इंतजार करवा रही है। क्या वह बहुत देर होने से पहले पूजा को उनकी पहचान उजागर करने के लिए मनाने में कामयाब होंगे? ये जानने के लिए अगली अपडेट का इंतजार कीजिए।

बालाजी टेलीफिल्म्स की ड्रीम गर्ल 2 इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल। ये फिल्म एकता आर कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित हैं। वहीं फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया हैं। ये फिल्म 25 अगस्त 2023 को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल में पूजा के रूप में आयुष्मान खुराना की वापसी के साथ फैन्स को प्यार, हंसी और सरप्राइजेज से भरी एक रोलरकोस्टर राइड पर ले जाएंगे।

Read more about: dream girl 2 ayushmann khurrana
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X