Dream Girl 2 Teaser- 'पूजा' को आया 'पठान' का कॉल, शाहरुख खान की आवाज सुनकर पागल हुए फैंस!

Recommended Video
अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल ने रिलीज होकर धमाका कर दिया था और लोगों को काफी पसंद आई थी। अब एक बार फिर से इस फिल्म को लेकर चर्चा है क्योंकि इसका पार्ट 2 आने वाला है। जी हां, फिल्म ड्रीम गर्ल 2 आ रही है और अब इसका टीजर भी रिलीज हो गया है। दरअसल इस टीजर में एक और कमाल की बात है क्योंकि शाहरुख खान की एंट्री इसमें हो गई है।
टीजर में दिखाया गया है कि आयुष्मान खुराना जो कि पूजा का किरदार निभा रहे हैं उन्होने फोन लगाया हुआ है और कह रहे हैं, हैलो मैं पूजा बोल रही हूं..आप कौन?'' इसके बाद दूसरी तरफ से शाहरुख की आवाज में शख्स जवाब देता है कि मैं पठान बोल रहा हूं।''
यह सुनकर पूजा खुश हो जाती है, जिसके बाद पठान उसे वैलेंटाइन डे भी विश करता है। इसके बाद से इस टीजर को लेकर चर्चा काफी ज्यादा है और लोग लगातार सोशल मीडिया पर इस टीजर को पसंद कर रहे हैं।
एक फैन ने लिखा है, 'ऐसा लग रहा है कि इस फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो है।' एक फैन ने लिखा है, 'पूजा आपका बेसब्री से इंतजार है।' जबकि कुछ लोग ट्रोल करते हुए लिख रहे हैं, 'तुम्हारा तो करियर खत्म।'
एक ने लिखा, 'सबकुछ सही है लेकिन अनन्या पांडे को क्यों ले लिया।' हालांकि इस तरह के किसी कमेंट्स पर आयुष्मान खुराना का रिएक्शन सामने नहीं आया है। अब देखना ये है कि फिल्म का दमदार ट्रेलर कब रिलीज होता है। आयुष्मान खुराना की ये फिल्म 7 जुलाई 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है और इसको लेकर वो खुद काफी एक्साइटेड हैं।


Click it and Unblock the Notifications