’ड्रीम गर्ल 2' के 'नाच' में नजर आएगी आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की धांसू केमिस्ट्री

Dream Girl 2 song Naach: चार्ट-टॉपिंग ट्रैक "दिल का टेलीफोन" की जबरदस्त सफलता के बाद बहुप्रतीक्षित सीक्वल, "ड्रीम गर्ल 2" अपने दूसरे धमाकेदार गाने "नाच" के साथ सामने आया है। इस गाने में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री देखने लायक है। इस नए गाने में दोनों की एनर्जी और केमिस्ट्री स्क्रीन्स पर आग लगा देने वाली है।
गाने में अनन्या और आयुष्मान अपने माइंड ब्लोइंग डांस स्टेप से दर्शकों को एंटरटेन करते नजर आएंगे। इस गाने को सेंसेशनल नकाश अज़ीज़ ने अपनी आवाज़ दी है। जबकि तनिष्क बागची ने इस पर बतौर म्यूजिक डायरेक्टर काम किया हैं, वहीं इसके लीरिक्स शान यादव के हैं।
यह गाना साल के बेस्ट डांस नंबर के रूप में अपनी पोजीशन मजबूत करता है, जो एक ऑडियो-विजुअल ट्रीट से कम नही लगता है। तो डांस फ्लोर पर आयुष्मान और अनन्या के साथ झूमने के लिए तैयार हो जाइए क्योंकि "नाच" हर जगह चार्ट और डांस फ्लोर पर राज करने आ रहा है।
राज शांडिल्य द्वारा निर्देशित और एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित, "ड्रीम गर्ल 2" में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में परेश रावल, राजपाल यादव, विजय राज, मनजोत सिंह, अभिषेक बनर्जी, मनोज जोशी, सीमा पाहवा और अन्नू कपूर भी नजर आएंगे। यह फिल्म 25 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।
फिल्म के बारे में आयुष्मान ने कहा, "ड्रीम गर्ल 2 शुरू से ही जॉयराइड रही है। स्क्रिप्ट हंसाने वाली है, और मैं एक बार फिर अपने प्रशंसकों के जीवन में हंसी और एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने के लिए उत्साहित हूं।"


Click it and Unblock the Notifications