Dream Girl 2: रिलीज के कुछ घंटों में ही लीक हो गई आयुष्मान खुराना की फिल्म, मेकर्स के लिए बड़ा झटका!

Dream Girl 2 Leaked Online: आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे स्टारर कॉमेडी एंटरटेनर 'ड्रीम गर्ल 2' 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। खासकर आयुष्मान के फैंस काफी उत्साहित हैं। हालांकि, रिलीज़ होने के कुछ ही मिनटों के भीतर ही, पूरी मूवी मुफ्त डाउनलोड के लिए ऑनलाइन लीक हो गई। फिल्म का लीक होना निर्माताओं के लिए निराशाजनक है।
रिपोर्ट्स की मानें तो, फिल्म को कई वेबसाइट्स पर फ्री डाउनलोड के लिए लीक कर दिया गया है। फिल्म की लिंक ऑनलाइन उपलब्ध कर दी गई है। कोई शक नहीं है कि इससे फिल्म का बिजनेस भी प्रभावित हो सकता है।
ऑनलाइन लीक होती फिल्में, मेकर्स की मुसीबत
राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी 'ड्रीम गर्ल 2' में आयुष्मान और अनन्या के साथ अन्नू कपूर, परेश रावल, अभिषेक बनर्जी, राजपाल यादव जैसे कलाकार हैं। बता दें, सिर्फ यही फिल्म नहीं जिसे पाइरेसी का सामना करना पड़ा है। पिछले कुछ सालों में कई फिल्मों को लीक कर दिया गया था। कुछ रिलीज के चंद मिनटों के भीतर, तो कुछ रिलीज से भी पहले। जाहिर है मेकर्स इससे काफी परेशान हैं।
बढ़िया रही है एडवांस बुकिंग
बहरहाल, ड्रीम गर्ल 2 की बात करें तो फिल्म की एडवांस बुकिंग अच्छी रही है और ट्रेड पंडितों के अनुसार फिल्म डबल आंकड़ों में ओपनिंग कलेक्शन देने वाली है। पहला शो शुरू होने से पहले, ड्रीम गर्ल 2 ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग के माध्यम से देश भर से 3.20 करोड़ की कमाई की। औसत टिकट की कीमत बहुत अच्छी रेंज में है और यह निश्चित रूप से पूरे दिन में अधिक दर्शकों को आकर्षित करने में मदद करेगी।


Click it and Unblock the Notifications