..................... Dream Girl 2- रिलीज से पहले मुसीबत में फंसी फिल्म, खुद लेखक ने मेकर्स को भेजा नोटिस! Dream Girl 2- Film stuck in trouble before release, the writer himself sent a notice to the makers! - Hindi Filmibeat

Dream Girl 2- रिलीज से पहले मुसीबत में फंसी फिल्म, खुद लेखक ने मेकर्स पर लगाया गंभीर आरोप!

dream girl 2, ayushmann khurrana

Dream Girl 2 in Trouble- 'ड्रीम गर्ल 2' जिसमें आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे नजर आने वाले हैं इस वक्त काफी चर्चा में हैं लेकिन इसके साथ साथ एक विवाद भी सामने आया है। जी हां, इस फिल्म की रिलीज के पहले मेकर्स काफी मुसीबत में फंस सकते हैं क्योंकि फिल्म के मेकर्स को एक लीगल नोटिस मिला है।

रिपोर्ट्स की मानें तो नरेश कथूरिया, जो एक पटकथा लेखक रूप में फिल्मों में शुरुआत करने के लिए तैयार थे, उन्होने नोटिस भेजा है। जी हां, खुद लेखक के द्वारा इस फिल्म में सम्मान ना मिलने की बात कही गई है और कुछ ऐसा आरोप लगाया है जो कि आपको चौकाने वाला है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद लेखक को पता चला कि, क्रेडिट स्लेट में उनका नाम ही नहीं शामिल किया गया है। अपना नाम शामिल नहीं करने के लिए लेखक ने आयुष्मान खुराना की इस फिल्म के निर्माताओं को कानूनी नोटिस भेजा है।

कथित तौर पर, नरेश के नोटिस में दावा किया गया है कि उन्होंने फिल्म की पटकथा है और लेखक समझौते के तहत, उन्होंने और निर्माताओं ने फैसला किया था कि उनके नाम का उल्लेख क्रेडिट स्लेट में किया जाएगा जो सभी 'प्रिंट मीडिया, ट्रेलर और सभी' में होगा।

हालांकि लेखक के लिए यह एक झटका था कि ट्रेलर में उनका नाम हटा दिया गया और उनकी जगह राज शांडिल्य का नाम ले लिया गया। इस नोटिस में उन्होने मेकर्स से 10 करोड़ रुपये की राशि मांगी है।

आयुष्मान खुराना को है फिल्म से उम्मीदें

आयुष्मान खुराना को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि इस तरह के किरदार में आयुष्मान खुराना काफी दमदार लगने वाले हैँ। उनकी फिल्म ड्रीम गर्ल पहले काफी बड़ी हिट हो चुकी है। इस फिल्म में उनके साथ नुसरत भरुचा और अन्नू कपूर जैसे सितारे नजर आए थे।

Read more about: dream girl 2 ayushmann khurrana
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X