'सुशांत अपनी बीमारी के बारे में जानते थे, लेकिन सोचता था कभी ठीक नहीं होगा वह' - साइकेट्रिस्ट !

सुशांत सिंह राजपूत मामले में तेजी से सीबीआई जांच कर रही हैं। वहीं अन्य ऐंगल पर ईडी व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी जांच में जुटी हुई है। अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत की बीमारी का इलाज करने वाले डॉक्टर व साइकेट्रिस्ट सुजैन वॉकर ने मुंबई पुलिस को दिए बयान में बताया कि सुशांत सिंह राजपूत अपनी बीमारी के बारे में अच्छे से जानते थे। डॉक्टर ने बताया कि उनके मुताबिक सुशांत को बाईपोलर डिसऑर्डर था। उन्हें ये भी लगता था कि वह कभी इससे उभर नहीं पाएंगे। इससे वह काफी निराश हो जाते थे।

डॉक्टर सुजैन वॉकर ने बताया कि सुशांत जब ठीक होने लगते थे तो वह दवाईयां लेना बंद कर देते थे। सुशांत खुद भी बायपोलर डिसऑर्डर के बारे में काफी पढ़ा करते थे। सुशांत को ये चिंता रहती थी कि ये ठीक नहीं हो पाएगा। जबकि मैंने खूब समझाया कि सब ठीक हो जाएगा।

डॉक्टर ने कहा कि हमारे शरीर में यदि सेरोटोनिन नाम का कैमिकल कम रिलीज होता है तो इंसान दुखी रहने लगता है और ज्यादा हो जाए तो इंसान ज्यादा खुश हो जाता है। इसीलिए इसकी मात्रा नियंत्रित होनी चाहिए। उन्हें लगता था कि यही कारण है कि इसे दवाईयों से ठीक किया जाता है। इसके चलते लोगों को आत्महत्या जैसे विचार भी उठने लगते हैं।

(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X