..................... Down with fever said Shahrukh Khan on Twiiter - Hindi Filmibeat

अमिताभ के बाद शाहरूख को तो बीमार पड़ना ही था

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने ब्लॉग पर लिखा था कि वह बुखार और पेट के संक्रमण से बीमार है लेकिन फिर भी थोड़ा रेस्ट करने के बाद वह अपने काम पर वापस लौट आये हैं तो अगर बॉलीवुड का शहंशाह बीमार हुआ तो उन्हें फॉलो करने वाले बॉलीवुड के बादशाह कैसे पीछे रह सकते हैं। जी हां हर चीज में अमिताभ के पहचिह्नों पर चलने की कोशिश करने वाले शाहरूख मियां यहां भी उनसे पीछे नहीं हैं। उन्हें भी बुखार ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है।

शाहरूख ने ट्विटर पर लिखा है कि बुखार से पीड़ित हूं, थोड़ा सा थका हुआ हूं लेकिन अस्वस्थ नहीं हूं क्योंकि अस्वस्थ कहलाना मुझे पसंद नहीं, जल्द ही काम पर लौट आऊंगा।

मालूम हो कि इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म शाहरूख खान की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस है। जिसे कि ऱविवार को जी टीवी पर प्रसारित किया गया। फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है तो वहीं टीवी पर रिलीज होने से पहले शाहरूख ने इसका जबरदस्त प्रचार किया है जिसका नतीजा यह हुआ है कि फिल्म ने टीवी पर भी जबरदस्त बिजनेस किया है।

खैर हम तो यही कहेंगे कि शाहरूख मियां आपकी बीमारी की हालत सुनकर आपके चाहने वाले थोड़ा सा परेशान हो गये हैं, सबकी यही ख्वाहिश है कि आप जल्द से जल्द ठीक होकर अपनी पुरानी रंगत में उनके बीच में आयें। वनइंडिया परिवार भी कहता है कि गेट वेल सून शाहरूख खान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X