..................... सोनाक्षी सिन्हा- हुमा कुरैशी की Double XL Trailer रिलीज, एक्ट्रेस ने कहा- बॉडी शेमिंग से हिला था आत्मविश्वास | Double XL Trailer released: Sonakshi Sinha and Huma Qureshi fight against body shaming - Hindi Filmibeat

सोनाक्षी सिन्हा- हुमा कुरैशी की Double XL Trailer रिलीज, एक्ट्रेस ने कहा- बॉडी शेमिंग से हिला था आत्मविश्वास

double-xl-trailer-released-sonakshi-sinha-and-huma-qureshi-fight-against-body-shaming

सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी स्टारर डबल XL का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। सतराम रमानी द्वारा निर्देशित ये फिल्म बॉडीवेट स्टीरियोटाइप को चुनौती देती है। इस कॉमेडी- ड्रामा फिल्म में दोनों अभिनेत्रियां बॉडी शेमिंग से लड़ती नजर आ रही हैं।

इस फिल्म को मेरठ, दिल्ली और लंदन में शूट किया गया है। डबल एक्सएल दो प्लस-साइज़ महिलाओं की कहानी है, जो एक ऐसे समाज के जरिए आगे बढ़ती हैं जो अक्सर एक महिला के आकर्षण या सुंदरता को उसके आकार के मुताबिक सेट करते हैं।

जैसा कि फिल्म के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म एक फन राइड होने के साथ समाजिक बातचीत को भी हवा देने की क्षमता रखती है। बता दें, इस फिल्म में हुमा कुरैशी एक स्पोर्ट्स प्रेजेंटर की भूमिका निभा रही हैं, जबकि सोनाक्षी सिन्हा एक उभरते स्टाइलिस्ट के रोल में हैं। इस फिल्म के लिए दोनों ही एक्ट्रेस ने अपना काफी वजह बढ़ाया है।

फिल्म में जहीर इकबाल और महत राघवेंद्र मेल लीड के रूप में दिखाई दे रहे हैं। फैन्स को क्रिकेटर शिखर धवन के रूप में एक सरप्राइज भी मिलने वाला है, जिन्होंने इस फिल्म से हिंदी स्क्रीन पर अपना डेब्यू किया है।

फिल्म के निर्देशक सतराम रमानी का कहना हैं, "यह एक अहम फिल्म है जो एक गंभीर विषय को हल्के-फुल्के और मजेदार तरीके से लोगों के सामने रखती है।"

सोनाक्षी सिन्हा कहती हैं, "मैं ईमानदारी से मानती हूं कि हर महिला इस फिल्म से खुद को रिलेट कर पाएंगी। यह फिल्म बहुत ही स्पष्टवादी है और सभी के बारे में बात करती है।" ये पूछे जाने पर की क्या बॉडी शेमिंग की वजह कभी उनका आत्मविश्वास टूटा है, सोनाक्षी कहती हैं- "बिल्कुल, बतौर एक्ट्रेस जब मैं किसी अंजान से खुद के बारे में निगेटिव बातें सुनती हूं तो बुरा तो लगता है। मुझे लगता था कि क्यों लोग ऐसा बोल रहे हैं। लेकिन मुझे गिर कर संभलना और आगे बढ़ना आता है।"

हुमा कुरैशी आगे कहती हैं, "दोस्तों के बीच एक मजेदार, अनौपचारिक बातचीत हो रही थी और वह इस फिल्म के रूप में बदल गई। इस फिल्म को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं।"

जहीर इकबाल की यह दूसरी फिल्म है और वह काफी उत्साहित हैं। वे कहते हैं, "मुझे इस फिल्म का हिस्सा बनने पर बेहद गर्व है और अब समय आ गया है कि हम इस तथ्य को स्वीकार करें कि सुंदरता किसी के आकार या पैमाने पर निर्धारित नहीं है।" वहीं, महत राघवेंद्र कहते हैं, "मैं डबल एक्सएल जैसी फिल्म के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के लिए वास्तव में खुश हूं। फिल्म में महिलाओं ने बेहतरीन काम किया है।"

डबल एक्सेल गुलशन कुमार, टी-सीरीज, वाकाओ फिल्म्स और मुदस्सर अजीज द्वारा प्रस्तुत किया गया है। फिल्म एक वाकाओ फिल्म्स, एलेमेन 3 एंटरटेनमेंट और रिक्लाइनिंग सीट्स सिनेमा प्रोडक्शन है। यह फिल्म 4 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X