लौटा डबल रोल का ज़माना

By Staff

नई दिल्ली। बॉलीवुड में एक बार फिर दोहरी भूमिका वाली फिल्मों का दौर शुरू हो गया है। शाहरुख खान 'डॉन' और 'ओम शांति ओम' में दोहरे चरित्र में नजर आए थे। अब अक्षय कुमार और शाहिद कपूर भी दोहरी भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।

फिल्मकार विशाल भारद्वाज की फिल्म 'कमीने' में शाहिद दोहरा चरित्र निभा रहे हैं। दूसरी ओर अक्षय भी विपुल शाह की फिल्म 'टाइम मशीन' में दोहरे किरदार में नजर आएंगे।

शाहिद ने एक टेलीविजन चैनल के साथ बातचीत में कहा, "मेरे साथ विशाल जैसे निर्देशक हैं इसलिए मुझे दोहरी भूमिका निभाने में आसानी हुई। हालांकि दोहरी भूमिका वाली फिल्मों में संवाद बोलना मुश्किल हो जाता है।"

फिल्म 'चांदनी चौक टू चाइना' में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी दोहरी भूमिका में थीं। इसी तरह परेश रावल और असिन फिल्म 'ओए लकी! लकी ओए' में दोहरी भूमिका में नजर आए थे।

वैसे बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े सितारे फिल्मों में दोहरी भूमिक निभा चुके हैं। दिलीप कुमार (राम और श्याम), अमिताभ बच्चन (डॉन), हेमा मालिनी (सीता और गीता) और श्रीदेवी (चालबाज) दोहरे किरदार बखूबी निभा चुकी हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X