'नो एंट्री' में सलमान खान की एंट्री नहीं

Salman Khan
सुपर हिट फिल्म 'नो एंट्री' के सीक्वेल के बारे में कहा जा रहा था कि इस बार इस फिल्म में एक नहीं दो-दो सलमान नजर आयेगें। यही नहीं कहा तो यह जा रहा था कि फिल्म में डबल रोल केवल सलमान का ही नहीं बल्कि अनिल कपूर और फरदीन खान का भी होगा। लेकिन खुद डायरेक्टर अनीस बज्मी ने कहा है कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं है कि वो फिल्मों में डबल रोल्स दिखायें।

हालांकि अनीस ने कहा कि वो अभी फिल्म की कहानी लिख रहे हैं। मैंने अभी तक इसे खत्म नहीं किया है लेकिन मैं इस बात को निश्चित तौर पर कह सकता हूं कि फिल्म में किसी भी एक्टर का डबल रोल नहीं है।

इसलिए फिल्म को लेकर जो भी बातें हो रही है वो मनगढ़ंत हैं। हां यह जरूर है कि उनकी पूरी कोशिश होगी कि फिल्म में उनके पुराने किरदार ही दिखायी पड़ें। लेकिन अभी तक किसी से कोई बात-चीत नहीं हुई है। आपको बता दें कि फिल्म नो एंट्री ने सफलता के सारे रिकार्ड तोड़े थे। इसलिए इसका सीक्वेल मनाया जा रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X