'तनु वेड्स मनु' पार्ट 2 में दारूबाज बीवी बनेंगी कंगना!
अपने करियर की बेहद महत्वपूर्ण फिल्म तनु वेड्स मनु को मानने वाली कंगना इस फिल्म में अभिनेता माधवन की बीवी का रोल प्ले करेंगी जिसे की दारू पीने की आदत है और यह बात उसका पति यानी माधवन जानता है।
कंगना का कहना है कि वह सिर्फ अपनी खुद की पहचान बनाने की कोशिश कर रही हैं
फिल्म वहीं से शुरू होगी जहां से फिल्म का पहला पार्ट खत्म हुआ था। 'तनु वेड्स मनु' को अपना फिल्मी करियर का टर्निंग प्वाइंट मानने वाली कंगना ने कुछ दिनों पहले कहा था कि तनु वेड्स मनु के बाद लोग मुझ पर भरोसा करने लगे हैं।
Pics: पारदर्शी गाउन पहनकर कंगना ने लूटी महफिल
गौरतलब है कि साल 2011 में आयी फिल्म तनु वेड्स मनु में कंगना ने एक झल्ली लड़की का किरदार निभाया था, कंगना रनाउत का किरदार लोगों को काफी पसंद आया था जिसे कंगना भी अपने फिल्मी करियर का सबसे महत्वपूर्ण किरदार मानती हैं।
कंगना के साथ फिल्म में आर माधवन और जिम्मी शेरगिल भी थे। फिल्म की कहानी में कंगना एक सिरफिरी, बिंदास लड़की थी जो कि माफिया जिमी शेरगिल से प्यार करती है लेकिन उसे प्यार और रिश्तों की वैल्यू तब समझ में आती है जब आर माधवन एक एनआरआई के रूप में उनकी लाइफ में आता है।
'फैशन' में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार पाने वाली कंगना के लिए 'तनु वेड्स मनु' काफी मायने रखती हैं इसलिए इसके सीक्वेल को लेकर वो अभी से मेहनत कर रही हैं। कंगना ने इससे पहले कभी भी किसी भी फिल्म में डबल रोल प्ले नहीं किया है। जिसके बारे में कंगना ने कहा कि मैं अपना काम ईमानदारी से करती हूं। मैं अलग-अलग तरह का काम करती हूं और अपनी खुद की पहचान बनाने की कोशिश कर रही हूं।"


Click it and Unblock the Notifications












