Neeraj Chopra ने गुप-चुप तरीके से रचाई शादी, प्राइवेट इवेंट में इस लड़की संग लिए सात फेरे

Neeraj Chopra Wedding: दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा अब शादीशुदा हैं। रविवार को इंस्टाग्राम पर नीरज ने अपने फैंस को एक इमोशनल नोट के साथ यह खबर शेयर की।
नीरज ने शेयर किया पोस्ट
नीरज ने अपनी शादी की फोटोज शेयर करते हुए लिखा- "अपने परिवार के साथ जीवन का नया अध्याय शुरू कर रहा हूं। हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं, जिसने हमें इस पल तक साथ पहुंचाया। प्यार से बंधे, हमेशा के लिए खुश।"
नीरज ने शेयर की पत्नी की फोटोज
नीरज ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने जीवनसाथी की पहचान बताई। नीरज के चाचा के अनुसार, उनकी पत्नी हिमानी यूएसए में पढ़ाई कर रही हैं। दोनों ने एक प्राइवेट फंक्शन में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी की।
नीरज ने सभी को हैरान कर दिया है क्योंकि वह आसानी से चीजों को सीक्रेट रखने में कामयाब रहे और उनकी शादी की कोई खबर नहीं आई।


Click it and Unblock the Notifications











