द्विअर्थी संवाद नही हैं 'अतिथि..' में: अजय देवगन

By Neha Nautiyal

Athithi Tum Kab Jaoge
बॉलीवुड की फिल्मों में लोगों को हंसाने के लिए अक्सर द्विअर्थी संवादों का प्रयोग होता है लेकिन अभिनेता अजय देवगन कहते हैं कि उनकी आने वाली फिल्म 'अतिथि तुम कब जाओगे?' में शुद्ध हास्य है।

अपनी फिल्म के प्रचार के सिलसिले में राजधानी पहुंचे अजय कहते हैं, "हमने एक स्वच्छ और मनोरंजक फिल्म बनाने की कोशिश की है। फिल्म में एक भी संवाद द्विअर्थी नहीं है, इसलिए हर उम्र के दर्शक इसमें आनंद ले सकते हैं।" वह कहते हैं, "हास्यप्रधान फिल्मों में लोगों को हंसाने के लिए द्विअर्थी संवाद डालना बहुत आसान है। वास्तविक चुनौती मौजूद परिस्थितियों में लोगों को हंसाना है।"

उन्होंने कहा, "इस फिल्म में केवल हास्य नहीं है बल्कि इसमें ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें आप पसंद करेंगे और जो आपके दिल को छू लेंगी। यह फिल्म आपको हंसाने के साथ एक संदेश भी देगी और यही इसकी खासियत है।"अश्विनी धीर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में परेश रावल, अजय देवगन और कोंकणा सेन शर्मा ने अभिनय किया है। फिल्म पांच मार्च को बड़े पर्दे पर प्रदर्शित होगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X