मिनरल वॉटर में हुआ डबल धमाल

कुछ ऐसा ही हुआ है वह मकाउ की भी शूटिंग के दौरान। शूटिंग के दौरान फिल्म के सभी कलाकारों ने एक सीन की शूटिंग के दौरान निर्देशक को तंग कर दिया। फिल्म का एक सीन पानी में डूब कर फिल्माया जाना था, लेकिन मकाउ में पानी की कमी है। ये सभी जानते हैं। ऐसे में जब स्टार्स को पता चला कि यहाँ पानी की किल्लत है और उन्हें गंदे पानी में ही शूटिंग करनी होगी। उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि वे इस तरह से शूटिंग नहीं करेंगे।
उन्हें अगर सीन फिल्माना है तो उन्हें मिनरल वाटर का इंतज़ाम करना होगा। अब उस सीन में थोड़े पानी की नहीं, बल्कि कई ड्रम भरके पानी की जरुरत थी। चूँकि वो सीन तालाब का सीन था। ऐसे में वह पानी की खास जरुरत थी। तो अब इंद्र कुमार के लिए ये परेशानी बढ़ गयी। चूँकि उन्हें यह कहा गया था कि उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आएगी। लेकिन ऐन वक़्त पर उन्हें धोखा मिला। जिसकी वजह से सारे कलाकारों के लिए मिनरल वाटर का इंतज़ाम कर दिया।
इंद्र कुमार ने भी इस बात को माना कि कलाकारों को स्किन प्रॉब्लम हो सकती है। इसलिए उन्होंने मिनरल वाटर की व्यवस्ता की, लेकिन इसी बहाने सारे टीम मेंबर को होली खलेने का भी मौका मिल गया। फिल्म की शूटिंग के बाद ही उन्होंने पानी एक दूसरे पर पानी डालना शुरू कर दिया। हालाँकि फिल्म का सीन अच्छे तरीके से शूट हो गया और टीम के लोगों ने मस्ती भी कर ली।


Click it and Unblock the Notifications











