कार्तिक आर्यन दोस्ताना 2 से Out, अब होगी विकी कौशल- राजकुमार राव की धमाकेदार एंट्री !
दोस्ताना 2 में से कार्तिक आर्यन के बाहर होने को लेकर खबरों का बाजार गर्म है। करण जौहर की निर्माण कंपनी धर्मा प्रोडक्शन ने कार्तिक आर्यन को किसी वजह से फिल्म से बाहर कर दिया है। हालांकि इसकी वजह क्या है, ये अभी तक सामने नहीं आया है।
लेकिन इस बीच इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि आखिर कौन सा वो स्टार होगा जो कि कार्तिक आर्यन के बदले फिल्म में कास्ट किया जाएगा।कार्तिक आर्यन के बदले अब कास्टिंग को लेकर दो बड़े और लोकप्रिय कलाकारों का नाम सामने आ रहा है।

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक फिल्म के लिए विकी कौशल और राजकुमार राव के नाम सामने आ रहे हैं। आपको बता दें कि दोस्ताना 2 एक रोमांटिक कॅामेडी फिल्म है। ऐसे में फिल्म के लिए कार्तिक के बदले ऐसा चेहरा कास्ट किया जाना है जो कि कार्तिक आर्यन के स्तर की लोकप्रियता पाने के साथ सफल कलाकार भी हो। जो आज की युवा पीढ़ी के बीच सबसे अधिक पसंद किया जाता हो।


Click it and Unblock the Notifications