'दोस्ताना 2' में अभि-जॉन लेकिन नो प्रियंका
साल 2008 की सुपरहिट फिल्म दोस्ताना ने बॉक्सऑफिस पर लोगों को लूट लिया था इसलिए एक बार फिर से फिल्ममेकर करण जौहर अपनी पुरानी टीम के साथ इस फिल्म की सीक्वेल बनाने में जुट गये हैं। लेकिन जहां आपको इस फिल्म के हॉट सीक्वेल में अभिषेक बच्चन और करण जौहर नये कलेवर में दिखायी देंगे वहीं फिल्म में इस बार आपको देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा नहीं बल्कि कैटरीना कैफ दिखायी देंगी तो वहीं गेस्ट रोल में में बॉबी देओल होंगे या नहीं इस बारे में भी अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है।
फिल्म को लेकर अभिषेक बच्चन काफी उत्साहित हैं उन्होंने साफ कहा कि फिल्म के सीक्वेल का इंतजार लंबे अरसे से हो रहा है, इसलिए फिल्म को जल्द ही शूरू किया जायेगा, अगर सब कुछ तय प्लान से हुआ तो फिल्म की शूटिंग नवंबर में शुरू हो जायेगी। फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी करेंगे।
कैटरीना ने छिनी प्रियंका की फिल्म
फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ ना कहते हुए जूनियर बच्चन ने यही कहा कि फिल्म में इस बार पहले की तुलना में ज्यादा रोचक पहलू होंगे तो वहीं फिल्म में जॉन अब्राहम पहले से ज्यादा हॉट नजर आयेंगे इस बारे में इशारा करण जौहर ने कलर्स के रियलिटी शो झलक दिखला जा.. में उस वक्त दिया था जब जॉन शो में मेहमान बनकर आये थे अपनी आने वाली फिल्म मद्रास कैफ का प्रमोशन करने के लिए।
मालूम हो कि साल 2008 में करण जौहर ने अभिषेक, जॉन और प्रियंका को लेकर फिल्म बनायी थी दोस्ताना, जो कि समलैंगिक रिश्तों की फनी और लविंग कहानी थी। फिल्म तो हिट थी, देखते हैं इस बार दोस्ताना 2 उस मिथक को तोड़ पाती है जिसमें कहा जाता है कि सीक्वेल पार्ट ज्यादा सफल नहीं होते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











