Dostana 2- कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर इस महीने से शुरु कर देंगें शूटिंग- Details
फिल्म दोस्ताना के सीक्वल यानि दोस्ताना 2 को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है। लेकिन इस समय कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर की इस फिल्म की शूटिंग को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। पता चला है कि ये फिल्म अक्टूबर के महीने में फ्लोर पर आ जाएगी। इसमें कोई दो राय नहीं है कि फिल्म का लोग काफी बेसब्री से इंकजार कर रहे हैं। पुरानी दोस्ताना में जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन ने प्रियंका चोपड़ा के साथ मिलकर काफी शानदार काम किया था।
कार्तिक आर्यन की बात करें तो इस समय वो लव आज कल 2 और पति, पत्नि और वो की शूटिंग में बिजी हैं तो वहीं जाह्नवी कपूर रूहीअफ्जा की शूटिंग कर रही है।

खबरों की माने तो इसी कारण फिल्म में काफी देरी हो रही है वरना अब फिल्म फ्लोर पर आ चुकी होती। फिल्म रुही-अफ्जा में जाह्नवी कपूर गुंजन सक्सेना के रोल में नजर आने वाली हैं क्योंकि ये गुंजन की बायोपिक है।
खबर तो ये भी है कि करण जौहर इस फिल्म को दो से तीन शेड्यूल में खत्म करना चाहते हैं जो अक्टूबर से दिसंबर के बीच हो सकता है। फिलहाल फिल्म के लिए अभी काफी इंतजार करना पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications