दोस्ताना 2: करण जौहर पर यूजर ने लगाया नेपोटिज्म का आरोप, निर्देशक ने बताया बकवास
बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर अक्सर बातें होती रहती है और इसका आरोप भी इंडस्ट्री वालों को झेलना पड़ा है। सबसे ज्यादा जिस निर्देशक और निर्माता की बात होती है उनका नाम है करण जौहर..जी हां एक बार फिर से करण जौहर को बुरा भला सुनने को मिल रहा है और उसका कारण है फिल्म दोस्ताना 2। बता दें कि इस फिल्म के लिए जाह्नवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम सामने आ रहा है। बता दें कि इस बात की अफवाह जैसे ही सामने आई एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया कि करण जौहर को स्टारकिड्स लॉंच करने में गोल्ड मेडल दिया जाना चाहिए।
इस बात का रिप्लाई भी निर्देशक ने किया लिखा कि आपको बकवास करने में ब्रॉंज मेडल देना चाहिए। दरअसल इस बातो को करण ने बकवास बताया है और लगातार आ रही खबरों के कारण ट्वीट करते हुए बताया कि ये झूठ है।

दरअसल ये खबरें लगातार आ रही थी कि अभिषेक, जॉन और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म दोस्ताना का दूसरा भाग बन रहा है और वो इसमें फिर से स्टारकिड्स को ही लॉंच कर रहे है।
बता दें कि ये कोई पहला मामला नहीं है बल्कि स्टार्स इस बात पर अक्सर बातें करते रहते है और अपनी अपनी राय देते है। इमरान हासमी ने हाल ही मे बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर बड़ा बयान दिया है।
उनका कहना है कि इसमें कोई शक नहीं है कि आप आसानी से किसी स्टार के भाई या बेटे, बेटी है तो आपको आसानी से इंडस्ट्री में स्टार्ट मिल जाएगा।
इमरान कहते है कि इसके बाद बाजी आपके हाथ में है कि आप उसको कैसे खेलते है। लेकिन शायद उनको ये नही पता कि कई ऐसे लोग भी है जो कि एक चांस के लिए ही तरस जाते है क्योंकि कोई उनको भाव तक नहीं देता है।


Click it and Unblock the Notifications
