..................... Dostana 2 Announcement: Kartik Aaryan and Janhvi Kapoor In The Lead - Hindi Filmibeat

'दोस्ताना 2': स्टारकास्ट के साथ फिल्म की धमाकेदार घोषणा- कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर

2008 में आई धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'दोस्ताना' काफी सुर्खियों में रही थी। प्रियंका चोपड़ा, जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन की यह फिल्म हिट रही थी। वहीं, अब फिल्म के सीक्वल की घोषणा कर दी गई है। जी हां, 11 सालों के बाद अब आ रही है दोस्ताना 2। फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहे हैं कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर। जबकि अभी तीसरे कास्ट की घोषणा नहीं की गई है।

Dostana 2

दोस्ताना 2 का निर्देशन कर रहे हैं Collin D'Cunha। जबकि प्रोड्यूसर हैं करण जौहर। इस फिल्म पर बात करते हुए करण जौहर ने कहा- कार्तिक और जाह्नवी के साथ मैं दोस्ताना फ्रैंचाइजी को आगे ले जाने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। उनके साथ कुछ देसी ब्वॉएज और देसी गर्ल पागलपन करने को मैं उत्सुक हूं। कार्तिक के साथ यह धर्मा की पहली फिल्म है। साथ ही हम एक न्यूकमर को भी लांच करने वाले हैं। Collin D'Cunha भी इस फिल्म के साथ निर्देशन के क्षेत्र में डेब्यू कर रहे हैं।

कोई शक नहीं कि इस सीक्वल को लेकर अब लेकर अब लोगों में काफी उत्साह होगा। 2008 में आई दोस्ताना ने जहां प्रियंका चोपड़ा को देसी गर्ल का टाइटल दे दिया था। वहीं, फिल्म के गाने सालों तक चार्टबस्टर रहे। उम्मीद की जा सकती है कि दोस्ताना 2 भी उतनी ही पॉपुलैरिटी बटोरी।

धड़क, तख्त के बाद धर्मा प्रोडक्शन के साथ यह जाह्नवी की तीसरी फिल्म है। वहीं, सोनू के टीटू की स्वीटी और लुका छुपी के बाद.. कार्तिक फिलहाल तो निर्माता, निर्देशकों की पहली पसंद बने हुए हैं। इस नई जोड़ी को साथ देखना दिलचस्प होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X