Dostana 2: अभिषेक और जॉन की धमाकेदार फिल्म का सीक्वल, आलिया भट्ट की एंट्री, शानदार!
अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम की सुपरहिट फिल्म दोस्ताना तो याद होगी और काफी समय से चर्चा थी कि इस फिल्म की सीक्वल बन सकता है। करण जौहर की इस फिल्म को लेकर खबर आ रही है कि दोस्ताना 2 लगभग बनने के लिए पूरी तरह से तैयार है और इसके लिए फीमेल लीड की तलाश भी पूरी हो गई। एक सोर्स की माने तो इस फिल्म ने प्रियंका चोपड़ा की जगह आलिया भट्ट नजर आ सकती है जिसको करण जौहर पहले ही अप्रोच कर चुके हैं।
खबर तो यहां तक है कि आलिया भट्ट ने फिल्म की स्क्रिप्ट भी पढ़ ली है और उनको फिल्म का आईडिया काफी ज्यादा पसंद आया है। करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर से आलिया भट्ट ने शुरुआत की और ऐसे में करण जौहर आलिया को किसी भी फिल्म के लिए कहते हैं तो शायद वो मना नहीं कर सकती हैं।

आलिया भट्ट ने अपने करियर के शुरुआत के बाद से ही एक के बाद एक धमाकेदार फिल्में दी हैं जिससे वो टॉप पर जाकर बैठ गईं हैं। इस समय वो फिल्म गली ब्वॉय और ब्रह्मास्त्र को लेकर बिजी है जिसमें वो रणवीर सिंह और रणबीर कपूर के साथ काम कर रही हैं।
दोस्ताना साल 2008 में रिलीज हुई थी और लोगों ने इसको काफी ज्यादा पसंद किया था। इसके अलावा इन फिल्मों के सीक्वल्स को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा है।


Click it and Unblock the Notifications