दोस्ताना 2 में फिर साथ दिखेंगे मां दे बिगड़े लाडले

बॉलीवुड से जुड़े सूत्रों की माने तो फिल्म दोस्ताना के निर्देशक तरुण मनुसुखानी फिल्म दोस्ताना का सीक्वल ले के आ रहे हैं । बताया जा रहा है की दोस्ताना 2 की स्क्रिप्ट पहले से कहीं ज्यादा गुदगुदी और शरारती होगी जिससे दर्शक अपनी हंसी नहीं रोक सकेंगे।
एक लीडिंग अखबार से बातचीत के दौरान फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम ने बताया की अब वो ज्यादा दिन अभिषेक से दूर नहीं रहने वाले जल्द ही वो दोनों स्क्रीन पर साथ दिखेंगे । आगे बताते हुए जॉन ने कहा की दोस्ताना की शूटिंग लंदन और पंजाब में होगी ।
सूत्र ने ये भी बताया की फिल्म के सीक्वल में इस बार दोनों अभिनेताओं के इर्द गिर्द बिकनी पहने टहलती हुई कन्याएं नहीं दिखेंगी लेकिन फिल्म में दर्शकों को भरपूर मसाला और ढेर सारी मस्ती इस फिल्म में देखने को मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications











