Doraemon Director Death: सदमें में पूरी दुनिया के बच्चे, नहीं रहे डोरेमोन के निर्देशक Tsutomu Shibayama
Doraemon Director Death: बच्चों के लिए एक दुखद खबर सामने आई है और हो सकता है कि अब वो डोरेमोन के नए नए एपिसोड भी नहीं देख पाएंगे। इसका कारण ये है कि इस मशहूर सीरीज के डायरेक्टर त्सुतोमु शिबायामा (Tsutomu Shibayama) अब दुनिया में नहीं रहे।

उनका निधन 6 मार्च 2026 की उम्र में हो गया है और वो 84 साल के थे। बता दें कि ऐसी सीरीज थी जो कि पूरी दुनिया में देखी जाती थी और शायद ही कोई बच्चा होगा जो इसका फैन नहीं होगा। छोटी सी उम्र में बच्चों को एंटरटेन करने वाले निर्देशक का यूं दुनिया से जाना काफी सदमें वाला है।
Tsutomu Shibayama Death Reason: डोरेमोन के डायरेक्टर की कैसे हुई मौत
84 साल के निर्देशक Tsutomu Shibayama काफी समय से बीमारियों से लड़ रहे थे। उनके फेफड़ों में कैंसर हुआ था और लंबी जंग के बाद वो हार गए। अंतत: उन्होने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
गौरतलब है कि कुछ दिन बाद ही उनका 85वां जन्मदिन आने वाला था लेकिन ऊपर वाले को कुछ और ही मंजूर था। उनके सीरीज के कई किरदार बेहद मशहूर हुए थे और बच्चों के बीच चर्चा में रहते थे। निर्देशक शिबायामा ने 1984 से 2005 तक डोरेमोन के टीवी एनीमे लीड डायरेक्टर के तौर पर काम किया है।
Tsutomu Shibayama Series Name: इन सीरीज को किया निर्देशित
Tsutomu Shibayama कमाल के निर्देशक थे और उनको पता था कि बच्चों को कैसे अपना फैन बनाना है। अपनी करियर में दो फिल्में भी निर्देशित की जिनका नाम डोरेमोन: नोबिता एंड द कैसल ऑफ द अंडरसी डेविल (1983) और नोबिता इन द वान-न्यान स्पेसटाइम ओडिसी (2004) है। इसके अलावा जापानी एनिमेशन में उनका नाम काफी सम्मान के साथ लिया जाता है। बच्चों के लिए हकीकत में काफी दुखद दिन है। सोशल मीडिया पर लोग दुखद कमेंट्स करते हुए उनको अंतिम विदाई दे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications















