शक्तिमान, चाणक्य से लेकर श्रीमान श्रीमति- लॉकडाउन के बीच, दूरदर्शन पर इन 11 शोज की वापसी- DETAILS
21 दिनों के लॉकडाउन में दूरदर्शन एक बार फिर लोगों की आंखों का तारा बन चुका है। चैनल पब्लिक डिमांड पर अपनी 90 के दशक के पॉपुलर शोज को दोबारा प्रसारित कर रहा है और खास बात है कि लोगों में आज भी इन शोज को लेकर बहुत उत्साह देखा जा रहा है। अपने शोज के घोषणा के साथ ही दूरदर्शन लगातार ट्रेंड में बना हुआ है।
जबसे 21 दिनों की लॉकडाउन की घोषणा हुई थी, लोगों ने मांग शुरु कर दी थी कि टेलीविजन पर रामायण और महाभारत का फिर से प्रसारण होना चाहिए, ताकि आज के बच्चे भी ये सीरियल देख सकें और जानकारी हासिल कर सकें। साथ ही पूरे परिवार की यादें भी ताजा हो जाएंगी। वहीं, इसके बाद तुरंत ही शक्तिमान और चाणक्य जैसे शोज की भी मांग की गई।

लोगों की दिलचस्पी का नतीजा है कि रामायण, महाभारत के बाद अब दूरदर्शन पर शक्तिमान, चाणक्य, श्रीमान, श्रीमति जैसे शोज भी दोबारा शुरु होने वाले हैं। लोगों का कहना है कि इन शोज के साथ दरदर्शन भारतीय टेलीविजन का स्वर्ण काल वापस ले कर आया है।


Click it and Unblock the Notifications











