स्माइल पिंकी दूरदर्शन पर

अमेरिकन फिल्ममेकर मेगन मिलान की डॉक्यूमेंट्री स्माइल पिंकी पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गाँव की लड़की की कहानी है। यह लड़की अपने कटे हुए होंठ के साथ सबकी हिकारत भरी नजरों का शिकार थी। पर एक समाजसेवी से मिलने के बाद उसकी जिंदगी कैसे बदलती है यही इस फिल्म की कहानी है।
स्माइल पिंकी ने ऐसे हजारों बच्चों की जिंदगी को समाज के सामने लाकर रखा है। इस प्रयास से पिंकी के साथ-साथ उन अन्य बच्चों की जिंदगी में भी उनकी मुस्कुराहट वापस आ सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











