रामायण को लेकर ट्विटर पर नई बहस शुरू, ट्विटर पर मीम्स वायरल
दूरदर्शन पर रामानंद सागर के लोकप्रिय अस्सी के दशक के पौराणिक धारावाहिक "रामायण" ने एक बार फिर लोगों का ध्यान खींचा है। इसके चलते सोशल मीडिया पर नई बहस ने जन्म ले लिया है। कोरोना वायरस लॉकडाउन के चलते दर्शकों को फिर से रामायण, महाभारत, शक्तिमान जैसे धारावाहिक शो दोबारा देखने को मिले हैं। उस जमाने में तो सोशल मीडिया नहीं था लेकिन इस बार रामायण सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
रामायण के चलते ट्विटर पर महिला सशक्तिकरण और नारीवाद को लेकर डिबेट भी देखने को मिली। ट्विटर पर 'रामायण' के दो मशहूर महिला पात्र रानी कैकेयी और उनकी नौकरानी मंथरा ट्रेंड करती रहीं। जिसके चलते रामायण पर तमाम मीम्स देखने को मिले।


Click it and Unblock the Notifications