..................... Dont Worry, Kamal Hassan, Vishwaroopam has not Wrong Content | Karnataka | Andhra Pradesh | Tamil Nadu | डोंट वरी कमल, 'विश्वरूपम' जरूर हिट होगी - Hindi Filmibeat

डोंट वरी कमल, 'विश्वरूपम' जरूर हिट होगी

आज साउथ के सुपर स्टार कमल हासन के लिए बड़ा ही दुख भरा दिन है क्योंकि उनकी मोस्ट अवेटड फिल्म 'विश्वरूपम' को प्रतिबंधित कर दिया गया है। फिल्म ना तो तमिलनाडु में प्रदर्शित हुई है, ना ही बैंगलोर और ना ही हैदराबाद में। फिल्म की एडवांस बुकिंग कर करोड़ो कमाने की फिराक में सिनेमाघर वाले मजबूर है इस फिल्म को ना दिखाने के लिए।

अपना सबकुछ दांव पर लगाने वाले कमल हासन के लिए राहत भरी खबर यह है कि उनके फैंस जिनको कि इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था ने ट्विटर पर लिखा है कि डोंट वरी कमल हासन, आज ना सही हम 29 को फिल्म देख लेंगे क्योंकि फिल्म तो हम हर हाल में देखेंगे। हमें पता है किन्ही शरारती तत्वों के कारण हम फिल्म देख नहीं पा रहे हैं लेकिन आप चिंता मत कीजिये हमें पता है कि आप ग्रेट एक्टर हो और समाज के प्रति जिम्मेदार भी इसलिए आपकी फिल्म गलत मैसेज नहीं देगी।

वाकई में कमल हासन के दर्द भरे समय में यह उनके लिए राहत की खबर है। यही नहीं मशहूर लेखक सलमान रूश्दी और पूरा दक्षिण सिनेमा इस समय कमल हासन को सपोर्ट कर रहा है। सभी को बड़ा अफसोस हो रहा है कि फिल्म को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

मालूम हो कि 'विश्वरूपम' को मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु में 28 जनवरी तक प्रतिबंधित कर दिया है तो वहीं आज कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर के थियेटरों में फिल्म रिलीज नहीं हुई यह फैसला सिनेमाघर के मालिकों ने मिलकर लिया है। जबकि आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री सविता रेड्डी के आदेश पर आज हैदराबाद और साइबराबाद में फिल्म दिखाने पर रोक लगा दी गई है।

कहा जा रहा है कि 'विश्वरूपम' में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ काफी कुछ दिखाया गया है जिससे कि इस समुदाय के लोगों की भावनाएं आहत होंगी और यह देश में हिंसा को जन्म दे सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X