आमिर के फैंस को धोखा नहीं देना चाहती है किरण रॉव
मुंबई। आमिर खान की पत्नी किरण रॉव का कहना है कि वह अपनी फिल्म 'शिप आफ थीसस' के प्रदर्शन के लिए आमिर का साथ नहीं चाहती हैं, क्योंकि यह एक अलग तहर की फिल्म है जो कि सभी को पसंद नहीं आ सकती है। किरण ने कहा कि आमिर की एक बड़ी फैन फालोइंग है ऐसे में उनके नाम से भीड़ तो इकट्ठा हो जाती लेकिन फिल्म दर्शकों को पसंद न आने पर सही न होता।
गौरतलब है कि फिल्म 'शिप आफ थीसस' का निर्माण किरण रॉव और यूटीवी मोशन पिक्चर्स ने मिलकर किया है। जिसके निर्देशक आनंद गांधी है। इसके पहले किरण ने 'धोबीघाट' भी बनाई थी जो कि आलोचकों को तो पसंद आयी थी पर फिल्म ज्यादा दर्शक नहीं ला सकी थी।
किरण भी आमिर खान की तरह अलग फिल्में बनाने के लिए जानी जाती हैं। अामिर ने लगान, तारे जमीन पर और रंग दे बसंती जैसी फिल्में बनाकर साबित कर दिया है कि वो वही काम करते हैं जिसे करने के लिए अन्य निर्माता, निर्देशक तैयार नहीं होते हैं।
फिल्म 'शिप आफ थीसस' 19 जुलाई को रिलीज हो रही है।
आउटिंग के लिए रणबीर के साथ गये आमिर और किरण की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications











