''फिल्म की रिलीज डेट बदलने के लिए.. आमिर खान से किस बात की परमिशन..!''
संजय दत्त की कमबैक फिल्म भूमि के प्रोड्यूसर का कहना है कि अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदलने के लिए उन्हें आमिर खान से बात करने की जरूरत नहीं है। बता दें, भूमि और आमिर की सीक्रेट सुपरस्टार क्लैश होने वाली
यहां बात हो रही है संजय दत्त की कमबैक फिल्म 'भूमि' और आमिर खान की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' की। बता दें, दोनों फिल्में क्लैश होने वाली थी। लेकिन संजय दत्त ने अपनी फिल्म के निर्माताओं से कहकर रिलीज डेट आगे बढ़वा ली है।
CLASH.. 6 अलग अलग Looks के साथ देंगे सलमान को टक्कर
फिल्म के निर्माता ने भी इस खबर को कंफर्म किया है। उन्होंने कहा कि, हम सभी संजय दत्त की बात से सहमत थे। इंडस्ट्री में किसी भी फिल्म को क्लैश नहीं होना चाहिए। हमें पता है एक फिल्म को बनाने में कितनी मेहनत लगती है।

उन्होंने कहा, संजय दत्त की बाहर चाहे जैसी भी इमेज हो, लेकिन वो काफी सर्पोटिव एक्टर हैं। फिल्म पोस्टपोंड करके उन्होंने बॉलीवुड को एक अच्छा मैसेज दिया है। फिल्म क्लैश से हम एक दूसरे को सिर्फ हानि ही पहुंचा सकते हैं।
हम उसी दिन भी रिलीज कर सकते थे। हमारे पास 2500 से ज्यादा स्क्रीन थी। और सीक्रेट सुपरस्टार छोटे बजट की होने की वजह से 600 स्क्रीन तक पर आती। लेकिन क्लैश करना हमें अच्छा नहीं लगा।


Click it and Unblock the Notifications