PICS: दिल थाम के.... होली पर सलमान हुए SHIRTless
[बॉलीवुड न्यूज] होली हो, दिवाली या ईद..सलमान खान हर त्योहार को जमकर मनाते हैं। अगर आपको यकीन नहीं होता तो सलमान खान की तस्वीरों पर एक नजर डाल ही लीजिए। सलमान खान ने अपने घर पर छोटी सी होली पार्टी रखी थी। जहां उन्होंने अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के संग जमकर होली खेली। इतना ही सलमान खान को शायद पता भी न चला हो, लेकिन उन्होंने अपने फैंस को होली गिफ्ट भी दे दी।

जी हां, सलमान खान इस होली शर्टलेस नजर आए। तस्वीर में वे अपने कुछ करीबी दोस्त के साथ रंगों में सराबोर शर्टलेस नजर आ रहे हैं। जाहिर है, सलमान की यह तस्वीर उनके फैंस के लिए एक होली गिफ्ट से कम नहीं है। खासकर, फीमेल फैंस....
प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग से समय निकालकर सलमान खान ने इस होली पार्टी में काफी मस्ती किया। यहां सलमान खान की बहन अर्पिता खान अपने पति आयुष शर्मा के साथ मौजूद थीं। जबकि सोहेल खान, अलविरा खान, अतुल अग्निहोत्री और प्रीटि जिंटा भी यहां जमकर रंग खेलते नजर आए। वहीं, एक तस्वीर में आप देख सकते हैं सलमान अपने भतीजे को किस कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications


