मेरी शाहरूख खान की फिल्म से कोई टक्कर ही नहीं, मुझे लगा मेरी फिल्म में दम है - अक्षय कुमार
Recommended Video

अक्षय कुमार बिल्कुल दो टूक बात करने वाले आदमी हैं। आजकल अक्षय अपनी आने वाली फिल्म गोल्ड को प्रमोट कर रहे हैं और फिल्म की सीधी तुलना शाहरूख खान की चक दे इंडिया से की जा रही है। अक्षय ने साफ कहा कि ये बिलकुल गलत है। दोनों फिल्में बिल्कुल अलग हैं और इनकी तुलना कतई नहीं की जानी चाहिए।
वैसे तो सब कुछ टक्कर ही होता है। हर इंसान कंपिटीशन करता है लेकिन गोल्ड और चक दे इंडिया की कोई तुलना नहीं है। दोनों बिल्कुल ही अलग फिल्में हैं। गोल्ड एक हॉकी टीम के मैनेजर की कहानी है जो एक साल के अंदर 11 लोगों को एक साथ लाकर खड़ा कर देता है, भारत को उसका पहला गोल्ड दिलाने के लिए।

फिल्म से जुड़ी काफी दिलचस्प बातें दर्शकों को पता चल रही हैं। जब रीमा कागती पहली बार ये फिल्म लेकर अक्षय कुमार के पास पहुंची तो उन्होंने भारत में हॉकी की अहमियत बताई और एक बात सुनकर हर कोई भौंचक रह गया। वो था ओलंपिक्स में भारतीय हॉकी टीम का प्रदर्शन।
दरअसल, अक्षय कुमार की गोल्ड, ओलंपिक्स में भारत के पहले हॉकी गोल्ड मेडल जीतने की कहानी है। लेकिन क्या आपको पता है कि अब तक भारत ने ओलंपिक्स में 9 गोल्ड मेडल जीते हैं जिनमें से 8 हॉकी के नाम पर हैं। ये सुनकर हर कोई चौंक गया और इसलिए अक्षय ने तय किया कि ये फिल्म करेंगे।
वैसे शाहरूख खान और अक्षय कुमार के बीच फिल्मों का आदान प्रदान काफी रहा है -


Click it and Unblock the Notifications












