Dono Teaser: सनी देओल के बेटे और पूनम ढिल्लों की बेटी का डेब्यू- पहली फिल्म से पहली झलक रिलीज

Dono Teaser: मैंने प्यार किया और हम आपके हैं कौन जैसी लव स्टोरीज बनाने के बाद, राजश्री प्रोडक्शंस अपनी आगामी फिल्म 'दोनों' में एक और खूबसूरत सी रोमांटिक कहानी ला रहे हैं। खास बात है कि इस फिल्म के साथ तीन नए चेहरे बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।
जी हां, 'दोनों' के साथ सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश बड़जात्या बतौर निर्देशक फिल्मों में कदम रख रहे हैं। वहीं, स्टारकास्ट की बात करें तो, इस रोमांटिक फिल्म के साथ सनी देओल के बेटे राजवीर देओल और पूनम ढिल्लों की बेटी पालोमा डेब्यू करने वाली हैं।
सनी देओल और पूनम ढिल्लों भी कर चुके हैं साथ काम
फिल्म के टीजर में दोनों की झलक देखने को मिली है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। खास बात है कि साल 1984 में आई फिल्म सोहनी- महिवाल में सनी देओल और पूनम ढिल्लों भी साथ काम कर चुके हैं।
बता दें, अवनीश बड़जात्या ने इससे पहले अपने पिता की 'प्रेम रतन धन पायो' और 'उंचाई' जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया है। वहीं, राजश्री प्रोडक्शन हाउस ने नये कलाकारों को लॉन्च करने के अपनी 75 साल की लैगेसी को बरकरार रखा है।
खूबसूरत सा टीजर रिलीज
फिल्म के टीज़र की शुरुआत राजवीर और पालोमा के साथ एक समुद्र तट पर बैठकर दिल छू लेने वाली बातचीत से होती है। पलोमा का किरदार पूछता है, "हम इतना रिजेक्शन से डरते क्यों हैं? (हम अस्वीकृति से क्यों डरते हैं?)'' इस पर राजवीर का किरदार जवाब देता है, ''इतना भी बुरा क्या है हममें?'' (क्या हम इतने बुरे हैं?)'' इसके बाद हमें पता चलता है कि दोनों अपने अपने दोस्त की डेस्टिनेशन वेडिंग में आए हैं। अलग अलग फंक्शन के साथ ये भी नजदीक आते हैं। टीजर की टैगलाइन में लिखा है, "दो अजनबी, एक मंजिल।"


Click it and Unblock the Notifications











